दोस्त को उधार दिए थे 25 लाख, वापस मांगी तो दी ये खौफनाक सजा

Published : Feb 12, 2020, 07:32 PM IST
दोस्त को उधार दिए थे 25 लाख, वापस मांगी तो दी ये खौफनाक सजा

सार

मृतक की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। दूसरी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी है। मां का निधन हो चुका है। अब उसके तीनों बच्चे अनाथ हो गए। बुजुर्ग पिता परेशान है कि कैसे इन बच्चों की जिम्मेदारी उठा पाएंगे। 

बागपत (Uttar Pradesh) । जिस दोस्त के बुरे समय में काम आया उसी दोस्त ने उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। गोली मारकर या धारदार हथियार से हत्या करने के बाद पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने की कोशिश किया। वहीं, आज एसपी गोपेंद्र प्रताप यादव, फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंची और जांच की। जिसमें पाया कि शव 80 फीसद जल चुका था। कोतवाली प्रभारी राजकुमार शर्मा का कहना है कि नामजद आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

20 साल से थी दोनों की दोस्ती
बुजुर्ग पिता श्रीपाल ने बताया कि दूध विक्रेता राकेश और हत्यारोपी संजीव 20 साल से दोस्त थे। दोनों ने कई साल तक खेकड़ा की एक हथकरघा फैक्टरी में साथ ही नौकरी की थी। इसी दोस्ती में राकेश उसे रुपये उधार देता गया। उधार दिए 25 लाख रुपये वापस मांगना दूध विक्रेता राकेश को भारी पड़ गया। पिता का कहना है कि इन्हीं रुपयों को राकेश अपने दोस्त संजीव से वापस मांग रहा था, लेकिन बदले में उसे मार दिया गया। पुलिस संजीव को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ में जुटी है। 

तीन मासूम बच्चे हुए अनाथ
यहां तक कि हत्यारोपी को उसके तीन बच्चों को भी ख्याल  नहीं आया जो पिता की मौते के बाद अनाथ हो गए। राकेश यादव के दो पुत्र आठ वर्षीय यश, पांच वर्षीय नक्ष और एक छोटी पुत्री है।

चली गई है दूसरी पत्नी
राकेश की पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। दूसरी पत्नी घर छोड़कर जा चुकी है। मां का निधन हो चुका है। अब राकेश की भी हत्या हो गई। उसके तीनों बच्चे अनाथ हो गए। श्रीपाल यादव ने कहा कि वह बुजुर्ग हैं, पता नहीं कब तक और कैसे इन बच्चों की जिम्मेदारी उठा पाएंगे। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Tamil Nadu Express Horror: ट्रेन की जनरल बोगी में मिला ऐसा ट्रॉली बैग, खोलते ही उड़ गए होश
Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल