गाजियाबाद में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, फोटो देख हिंदू संगठन ने पुलिस से की शिकायत, शुरू हुई जांच

Published : Nov 06, 2022, 02:26 PM IST
गाजियाबाद में सड़क पर पढ़ी गई नमाज, फोटो देख हिंदू संगठन ने पुलिस से की शिकायत, शुरू हुई जांच

सार

दिल्ली से सटे गाजियाबद में सड़क पर नमाज पढ़ी गई है। जिसके बाद एक व्यक्ति ने ट्विटर पर शिकायत की तो पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। इतना ही नहीं यूपी पुलिस ने गाजियाबाद पुलिस को ट्विटर में ही जांच के निर्देश दिए है।  

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में मस्जिद के बाहर सड़क पर बैठकर नमाज पढ़ी गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। हिंदू संगठन से जुड़े विकास तिवारी ने ट्विटर पर शिकायत की है। उन्होंने कहा कि खोड़ा के दीपक विहार में मस्जिद के बाहर कुछ लोग दरी बिछाकर नमाज पढ़ते हैं जबकि मस्जिद खाली रहती है। इतना ही नहीं उनका कहना यह भी है कि वह पहले भी कई बार शिकायत कर चुके हैं पर स्थानीय स्तर पर सुनवाई नहीं हुई है।

यूपी पुलिस ने ट्वीट कर गाजियाबाद पुलिस को दिए जांच के निर्देश
विकास तिवारी के द्वारा शिकायत के बाद उत्तर प्रदेश पुलिस ने ट्विटर पर ही गाजियाबाद पुलिस को जांच कर आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। उसके बाद गाजियाबाद पुलिस ने ट्वीट कर जवाब दिया है कि खोड़ा थाने की पुलिस के माध्यम से फोटो की तस्दीक कराई जा रही है। वहीं लोकल पुलिस स्टेशन का कहना है कि सबसे पहले ये जांच जरूरी है कि फोटो कब की है। इसके अलावा यह भी जांचना जरूरी होगा कि क्या वास्तव में अब भी सड़क पर ऐसी ही स्थिति है। अगर ऐसा हुआ तो मस्जिद के प्रबंधकों से बातचीत कर इसका हल निकाला जाएगा।

सरकार के द्वारा उठाए गए कदम के बाद आई कमी
ज्ञात हो कि सड़क या फिर सार्वजनिक स्थान पर नमाज को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार काफी सख्त है। राज्य सरकार पहले ही कह चुकी है कि सड़कों पर नमाज नहीं होनी चाहिए। इसको लेकर शहरों में बाकायदा अभियान चलाया गया है। मस्जिदों से अपील कराई गई कि लोग अपने-अपने इलाको की मस्जिदों के अंदर ही नमाज पढ़ें। सरकार के द्वारा उठाए गए इस कदम के बाद सड़क के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने के मामलों में काफी कमी आई है। 

मंदिर में दूसरी शादी रचाने पहुंचा युवक, जानिए क्यों मंडप से भागने को हुआ मजबूर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP News: ग्रेटर नोएडा में KDSG सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का उद्घाटन, CM योगी बोले- 'भरोसे से आधी बीमारी खत्म'
UP News: यमुना एक्सप्रेस-वे पर बन रहा औद्योगिक कॉरिडोर, मेडिकल डिवाइस पार्क से फिल्म सिटी तक बड़े प्रोजेक्ट