'बच्ची मुझे पसंद आई इसलिए उठाकर ले गया', गाजियाबाद में 5 साल की मासूम के अगवा होने के 24 घंटे बाद मिली थी लाश

Published : Dec 07, 2022, 06:57 PM IST
'बच्ची मुझे पसंद आई इसलिए उठाकर ले गया', गाजियाबाद में 5 साल की मासूम के अगवा होने के 24 घंटे बाद मिली थी लाश

सार

यूपी के जिले गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस वारदात का बुधवार को खुलासा कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह उसको मारना नहीं चाहता था।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के जिले गाजियाबाद में एक दिसंबर को पांच साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या का मामला सामने आया था। इस वारदात को लेकर पुलिस ने बुधवार को खुलासा कर दिया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल आरोपी सोनू का कहना है कि वह किसी लड़की का पीछा करते हुए सिटी फोर्ट पार्क में पहुंचा था। वहां उसको वो मासूम बच्ची मिली जिसकी हत्या हुई है, उसे खेलती मिल गई। वो उसको साथ ले गया था। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लड़की मुझे पसंद आ गई थी इसलिए उठाकर ले गया। इतना ही नहीं आरोपी ने पुलिस से यह भी कहा कि पहले मैं उसको मारना नहीं चाहता था मगर फिर लगा कि वह मुझे पकड़वा देगी। अब पुलिस इस केस में जल्दी चार्जशीट लगाकर आरोपी को जल्दी सजा दिलाना चाहती है।

150 लोगों से पूछताछ के साथ 100 सीसीटीवी फुटेज गए खंगाले
दरअसल शहर के साहिबाबाद इलाके के सिटी फॉरेस्ट इलाके में कच्ची कॉलोनियां हैं। यहां पर एक राज मिस्त्री का परिवार रहता है। इसी की पांच साल की बेटी एक दिसंबर को घर के बाहर खेल रही थी और अचानक से गायब हो गई थी। उसके बाद दो दिसंबर को उसकी लाश घर से 150 मीटर दूर पड़ी मिली। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई थी। इस मामले को लेकर डीसीपी दीक्षा शर्मा का कहना है कि जांच के लिए 10-15 टीमों का गठन किया था। इसके अलावा करीब 150 लोगों से पूछताछ हुई। साथ ही सौ से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। आखिरकार संदिग्ध आरोपी एक कैमरे में कैद हुआ। 

आरोपी पेशे से है मजदूर, पुलिस के कैमरे में नजर आया था युवक
दीक्षा शर्मा ने आगे बताया कि जब पार्क के बाहर आस-पास करीब एक किलोमीटर एरिया के कैमरों की फुटेज देखी तो उसी संदिग्ध आरोपी का स्पष्ट चेहरा दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस टीमों को मैनुअली तरीके से सीसीटीवी कैमरे का फोटो निकालकर क्षेत्र में लगाया गया। उसके बाद पुलिस ने घटनास्थल से करीब साढ़े तीन किलोमीटर दूर रहने वाले आरोपी को बुधवार को दबोच लिया गया। आगे बताया कि रेप और हत्या के मामले में पकड़ा गया आरोपी 20 वर्षीय सोनू गुप्ता है। वह पेशे से मजदूर है और नंदग्राम थाना क्षेत्र में 40 फुटा आश्रम रोड ब्रजनगरी का रहने वाला है।

6 महीने पहले सीज बाइक का रंग काले से हुआ नीला, कई पार्ट्स भी गायब, लखीमपुर पुलिस पर युवक ने लगाए गंभीर आरोप

SP प्रमुख अखिलेश ने EVM पर साधा निशाना, मुख्य चुनाव आयुक्त व जर्मन विदेश मंत्री की तस्वीर पोस्ट कर पूछा सवाल

CM योगी से मिलीं मेलिंडा गेट्स, बोली- UP ने भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में कोविड प्रबंधन का पेश किया मॉडल

मैनपुरी उपचुनाव में लगाई मृत कर्मी की ड्यूटी, फिर वेतन काटने का भी दिया आदेश, जानिए कैसे खुला राज

विपक्ष द्वारा विरोध के बाद भी UP विधानमंडल सत्र में अनुपूरक बजट पेश, जानिए किन-किन क्षेत्रों में आएगा बदलाव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Mukhyamantri Abhyudaya Yojana UP: योगी सरकार की पहल असरदार, निःशुल्क कोचिंग से UPPCS 2024 में 77 अभ्यर्थी सफल
UP Waste to Wealth Model: प्लास्टिक वेस्ट से सड़क, कचरे से कमाई, बदल रही गांवों की तस्वीर