गाजियाबाद के एक स्कूल के 2 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, 3 दिन नहीं होंगी ऑफलाइन क्लास

Published : Apr 10, 2022, 06:23 PM IST
गाजियाबाद के एक स्कूल के 2 बच्चे हुए कोरोना संक्रमित, 3 दिन नहीं होंगी ऑफलाइन क्लास

सार

गाजियाबाद में एक स्कूल के दो बच्चों के कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद ऑफलाइन क्लास को तीन दिनों के लिए सस्पेंड कर दिया गया है। यह दोनों ही छात्र कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे। जिसके बाद इनके अभिभावकों ने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी। 

गाजियाबाद: इंदिरापुरम के एक स्कूल के दो बच्चे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद विद्यालय प्रशासन और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। वहीं दोनों छात्रों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद स्कूल को अगले तीन दिनों के लिए बंद कर दिया गया है। इसी के साथ कहा गया है कि अगले तीन दिनों तक पढ़ाई सिर्फ ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से ही चलेंगी। इस दौरान ऑफलाइन क्लासेज सस्पेंड रहेंगी। 

कई दिनों से स्कूल नहीं आ रहे थे छात्र
विद्यालय प्रशासन की ओर से बताया गया कि कोरोना संक्रमित मिले दोनों ही छात्रा कक्षा 3 और कक्षा 9 के पढ़ने वाले हैं। वह बीते तीन दिनों से विद्यालय नहीं आ रहे थे। जिसके बाद जब उनके परिजनों से बातचीत की गई तो छात्रों के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिली। इसके बाद ही एहतियातन तीन दिनों के लिए स्कूल को बंद कर दिया गया है। 

3 दिन तक होंगी ऑनलाइन क्लासेस 
दो छात्रों के कोरोना संक्रमित मिलने के बाद सेंट फ्रांसिस की प्रधानाचार्य की एक चिट्ठी भी सामने आई है। यह चिट्ठी छात्र-छात्राओं के अभिभावकों को संबोधित है। इसमें बताया गया कि सभी वास्तव में मानते हैं कि कोरोना की रोकथाम जरूरी है। विद्यालय में कोविड-19 के दो सकारात्मक मामले सामने आने के बाद तीन दिनों तक ऑफलाइन क्लासेज को स्थगित किया गया है। 11 से 13 अप्रैल तक पढ़ाई सिर्फ ऑनलाइन माध्यम से ही होगी। 

प्रधानाचार्य की ओर से कहा गया कि अभिभावक अपने बच्चों पर नजर रखें। इसी के साथ आवश्यक प्रोटोकॉल का भी पालन करें। ईस्टर की छुट्टियों के बाद से कक्षाएं फिर से सामान्य रूप से संचालित की जाएंगी। वहीं इस जानकारी के सामने आने के बाद अभिभावक भी पूरी तरह से सतर्क हो गए हैं। 

जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सचिव चंपत राय ने राम मंदिर निर्माण को दिसंबर 2023 तक पूरा करने के पीछे बताई ये वजह

घर जा रहे तीन युवक पहुंच गए सलाखों के पीछे, इंडिगो फ्लाइट में अश्लीलता पड़ गई भारी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम