Uttar Pradesh Weather Forecast 7 June 2026: उत्तर प्रदेश में आज का मौसम कैसा रहेगा? यूपी के लखनऊ, कानपुर, आगरा, अलीगढ़, मेरठ, बांदा, गोंडा, अयोध्या, प्रयागराज और बनारस का तापमान कितना रहेगा? क्या 7 जून 2026 को यूपी में बारिश होगी या हीटवेव का खतरा बढ़ेगा? यूपी वालों का गर्मी से कब राहत मिलेगी?
UP Mein Aaj ka Mausam: IMD के लेटेस्ट मौसम रिपोर्ट के अनुसार उत्तर प्रदेश में आज यानी 7 जून 2026 को मौसम का मिजाज पूरी तरह गर्मी के रंग में रंगा रहेगा। राज्य के अधिकतर हिस्सों में तेज धूप और साफ आसमान देखने को मिलेगा। हालांकि कुछ पूर्वी जिलों में हल्के बादल या आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। दिन चढ़ने के साथ तापमान में बढ़ोतरी साफ महसूस होगी। आगे डिटेल में जानिए उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिलों में आज का मौसम कैसा रहेगा?

आज लखनऊ, कानपुर में आज तापमान
राजधानी लखनऊ में आज आसमान साफ रहेगा और अधिकतम तापमान करीब 42°C, न्यूनतम 29°C के आसपास रहेगा। कानपुर में भी मौसम लगभग ऐसा ही रहेगा, जहां तापमान 40°C/26°C तक पहुंच सकता है। दोनों शहरों में तेज धूप के कारण दोपहर में गर्म हवा परेशान कर सकती है।
आगरा, अलीगढ़ और मेरठ में गर्म हवाओं का असर
आगरा में मौसम पूरी तरह साफ रहेगा और तापमान 35°C/25°C रहेगा, लेकिन धूप तेज होगी। अलीगढ़ में गर्मी थोड़ी ज्यादा महसूस होगी, जहां तापमान 39°C/27°C तक जाएगा। मेरठ में भी आसमान साफ रहेगा और तापमान करीब 37°C/26°C रहेगा।
पूर्वी यूपी: प्रयागराज, बनारस और अयोध्या में बूंदाबांदी की संभावना
प्रयागराज में आज भीषण गर्मी का असर रहेगा, तापमान 43°C/28°C तक पहुंच सकता है। बनारस (वाराणसी) में आंशिक बादलों के बीच तापमान 43°C/27°C रहेगा और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी की संभावना भी है। अयोध्या में मौसम साफ रहेगा और तापमान 39°C/27°C रहेगा।
बांदा और गोंडा में सबसे ज्यादा गर्मी
बांदा में स्थिति सबसे गंभीर रहेगी, जहां तापमान 42°C के पार जाएगा और आने वाले दिनों में हीट वेव का असर और बढ़ सकता है। गोंडा में भी तापमान 43°C/32°C तक रहेगा, लेकिन बीच-बीच में हल्की राहत के संकेत हैं।
उत्तर प्रदेश में आने वाले दिनों का मौसम ट्रेंड
8 जून से 11 जून के बीच यूपी के कई जिलों खासकर बांदा, प्रयागराज और गोंडा में तापमान 44°C से 45°C तक पहुंच सकता है। कुछ जगहों पर हीट वेव की चेतावनी भी जारी हो सकती है, जबकि पश्चिमी यूपी में मौसम अपेक्षाकृत साफ और स्थिर रहेगा। कुल मिलाकर आज का दिन पूरे उत्तर प्रदेश में तेज गर्मी और चिलचिलाती धूप लेकर आया है। अगर आप बाहर निकल रहे हैं तो धूप से बचाव और पर्याप्त पानी पीना बेहद जरूरी है।


