दारोगा को इयरफोन लगाकर बिना हेल्मेट गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, कटा इतने का चालान

Published : May 12, 2022, 05:40 PM IST
दारोगा को इयरफोन लगाकर बिना हेल्मेट गाड़ी चलाना पड़ा महंगा, कटा इतने का चालान

सार

गाजियाबाद में बिना हेल्मेट गाड़ी चलाने वाले दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उनका 14 हजार का चालान काट दिया है। दारोगा की गाड़ी का पलूशन सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो गया था। साथ ही गाड़ी का इंश्योरेंस भी नहीं कराया गया था।

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते दारोगा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गाड़ी चलाते हुए दारोगा ने न तो हेलमेट लगाया था और न ही 12 साल से गाड़ी का इंश्योरेंस कराया गया था। बाइक पर सवार दारोगा ने कान में इयरफोन भी लगा रखा था। किसी ने इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर डाल दिया। किरकिरी होने के बाद पुलिस ऐक्शन में आई और जानकारी निकालकर दारोगा का 14 हजार रुपये का चालान काट दिया।

जानिए क्या है पूरा मामला?
इस मामले में जो जानकारी मिली हैा उसके मुताबिक ये बताया गया है कि दारोगा का नाम सुरेंद्र कुमार है। घंटाघर कोतवाली इलाके में वह ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखे गए थे। उनकी गाड़ी किसी चौराहे पर रुकी थी कि पीछे से किसी वाहन में बैठे व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया है। दारोगा ने सिर्फ बिना हेल्मेट बाइक चला रहे थे, बल्कि उन्होंने कान में इयरफोन भी लगा रखा था। वीडियो के जरिए जब उनकी गाड़ी का नंबर पता लगाया गया और उसकी डिटेल निकाली गई तो और भी चीजें नियम विरुद्ध निकलीं।

दारोगा की बाइक का पिछले 12 साल से नहीं था इंश्योरेंस
दारोगा ने अपनी गाड़ी का पिछले 12 साल से इंश्योरेंस नहीं कराया था। इसके अलावा पलूशन सर्टिफिकेट भी एक्सपायर हो चुका था। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने पुलिस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। सार्वजनिक प्लैटफॉर्म पर जब पुलिस की किरकिरी होने लगी तो आनन-फानन में दारोगा की डिटेल निकाली गई। इसके बाद हेल्मेट न लगाने पर एक हजार, मोबाइल पर बात करने पर एक हजार रुपये, बिना इंश्योरेंस गाड़ी चलाने पर 2 हजार रुपये और पलूशन सर्टिफिकेट रिन्यू न कराने पर 10 हजार रुपये का चालान काटा गया।

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-कानपुर, प्रयागराज-बनारस समेत कई शहरों में हीटवेव, जानें कब बदलेगा यूपी का मौसम
राम मंदिर में 60 किलो चांदी गायब? दान रिकॉर्ड में गड़बड़ी के आरोपों से मचा हड़कंप