जंगल में नग्न हालत में मिला 20 साल की युवती का शव, तेजाब से जलाया गया था चेहरा

Published : Jan 18, 2020, 05:30 PM ISTUpdated : Jan 18, 2020, 05:37 PM IST
जंगल में नग्न हालत में मिला 20 साल की युवती का शव, तेजाब से जलाया गया था चेहरा

सार

यूपी के बहराइच में एक युवती का शव नग्न हालत में मिला। चेहरा तेजाब से जलाया गया था। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

बहराइच (Uttar Pradesh). यूपी के बहराइच में एक युवती का शव नग्न हालत में मिला। चेहरा तेजाब से जलाया गया था। शव मिलने के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही एसपी मौके पर पहुंचे। जांच के लिए एसआईटी का गठन कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला
मामला मुर्तिहा कोतवाली क्षेत्र के नौबना गांव का है। यहां सुबह ग्रामीणों ने खेतों में जाते समय खैर के जंगल में युवती का शव देखा। ग्रामीणों ने बताया, शरीर पर एक ही कपड़ा नहीं था। सिर्फ गले में कपड़ा बंधा हुआ था। शायद इसी कपड़े से उसका गला घोंटकर हत्या की गई। चेहरा और बाल जले हुए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

जांच के लिए किया गया एसआईटी का गठन
अपर पुलिस अधीक्षक रविंद्र सिंह ने बताया, युवती की उम्र करीब 20 साल लग रही है। शव नग्न अवस्था में था। आशंका है कि युवती के साथ रेप के बाद उसकी हत्या की गई। जुर्म को छिपाने के लिए युवती के चेहरे को तेजाब डाल जला दिया गया। जिसमें उसके बाल भी जल गए। शव की वीडियोग्राफी कराकर युवती की पहचान के लिए पड़ोसी जिले की पुलिस से मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्यवाई की जाएगी।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: उत्तर प्रदेश के लखनऊ-कानपुर, आगरा-मेरठ से गोंडा तक तपती गर्मी, राहत के आसार कम
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम