8 साल की मासूम से 13-14 साल के नाबालिगों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की दी धमकी

Published : Dec 24, 2019, 12:51 PM IST
8 साल की मासूम से 13-14 साल के नाबालिगों ने किया गैंगरेप, जान से मारने की दी धमकी

सार

यूपी के कानपुर में 8 साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र महज 13 व 14 साल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

कानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के कानपुर में 8 साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। हैरान करने वाली बात ये है कि घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की उम्र महज 13 व 14 साल है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। 

क्या है पूरा मामला
मामला कानपुर देहात के शिवली थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली पीड़िता 8 साल की मासूम तीसरी क्लास की छात्रा है। जानकारी के मुताबिक, सोमवार शाम मासूम खेत गई थी। इस दौरान गांव ही रहने वाले दोनों नाबालिग आरोपियों ने से दबोच लिया। पहले उसे जमकर पीटा फिर मुंह पर कपड़ा बांध उसके साथ गैंगरेप किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मासूम को गंभीर हालत में खेत में छोड़ फरार हो गए। किसी तरह घर पहुंची मासूम ने परिजनों को पूरी बात बताई। जिसके बाद थाने पर सूचना दी गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मासूम को पुलिस से कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी। 

पुलिस ने घर से आरोपियों को पकड़ा
शिवली थाना इंस्पेक्टर ने बताया, पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। पीड़ित परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सुबह फोन पर बात... फिर यमुना में समा गई 18 साल की छात्रा! पीछे छोड़ गई दुपट्टा, अंगूठी और कई सवाल
UP: भाइयों को राखी बांधने जा रही थी पूनम, लेकिन रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि परिवार टूट गया