गोरखपुर में पिकनिक पर आई स्कूल बस फोरलेन पर पलटी, राहगीर की मौत समेत 17 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल

Published : Dec 18, 2022, 06:05 PM IST
गोरखपुर में पिकनिक पर आई स्कूल बस फोरलेन पर पलटी, राहगीर की मौत समेत 17 बच्चे गंभीर रूप से हुए घायल

सार

यूपी के जिले गोरखपुर में खोराबार के रामनगर कडजहा के पास फोरलेन पर एक स्कूल बस पलट गई। इस हादसे में एक राहगीर की मौत हो गई जबकि 17 बच्चे व चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल ले गई।

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के जिले गोरखपुर में रविवार की सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में राहगीर को बचाने में स्कूल बस खाई में पलट गई और 17 बच्चे और चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।  यह घटना खोराबार इलाके के एनएच 28 फोरलेन पर रघुनाथपुर गांव के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस राहत बचाव कार्य कर घायलों को अस्पताल ले गई। गंभीर रूप से घायल चालक व बच्चों को खोराबार पीएचसी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।

फोरलेन पर पहुंचते ही साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार देवरिया के नारायणपुर बंजरिया स्थित ड्रीम डिफेंस सोनिया एकेडमी की बस 62 बच्चों और शिक्षिकाओं को लेकर रविवार की सुबह गोरखपुर स्थित चिड़ियाघर पिकनिक के लिए आ रहे थे। बच्चों को गोरखनाथ मंदिर के दर्शन के साथ ही तारामंडल रामगढ़ ताल और नौका विहार जाना था। इस घटना में साइकिल सवार खोराबार थाना क्षेत्र के बसडीला खाले टोला के रहने वाले तिलकधारी (65 वर्ष) पुत्र महिपाल की मौत हो गई। ऐसा बताया जा रहा है कि जब बस खोराबार इलाके के रघुनाथपुर गांव के पास एनएच 28 फोरलेन पर पहुंची तो साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में खाई में पलट गई।

घटना होने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे अधिकारी, 62 बच्चे थे बस में सवार
इस हादसे के बाद चारो ओर अफरा-तफरी मच गई है। आसपास के ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने बस से बच्चों को बाहर निकाला। इस घटना की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी कृष्ण कुमार विश्नोई समेत आला अधिकारी और खोराबार थाने सहित अन्य थानों की पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने गंभीर रूप से घायल बस चालक धर्मेद्र यादव और घायल बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा है। अधिकारियों का कहना है कि देवरिया से एक बस गोरखपुर स्कूली बच्चों को लेकर आ रही थी। ड्रीम डिफेंस सोनिया एकेडमी देवरिया की बस में 62 बच्चे सवार रहे हैं। जिसमें से खुशी, गीतांजलि, अनुष्का, गुड़िया, पूजा, आदित्य, सुनियंका, आदिल, अजीज, अवसाद बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

गाजियाबाद से 3 छात्र लापता होने से सभी के परिजन हुए दंग, परिवार के मना करने के बाद भी किया ऐसा काम

कानपुर पुलिस की हिरासत में युवक की मौत, पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर डॉक्टर के बयान को सुन SIT टीम रह गई दंग

गाजियाबाद से राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो यात्रा' 3 जनवरी को करेगी एंट्री, प्रदेश के रूट को लेकर जारी है मंथन

UP में निवेश प्रस्तावों से भरने लगी झोली, नीदरलैंड और अमेरिका के औद्योगिक क्षेत्र में राज्य बनेगा बड़ा साझेदार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक्सप्रेसवे पर एक चूक और चली गई 4 लोगों की जान, आप भी चल रहे तो न करें ये 1 गलती
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से बनारस तक बदला मौसम, कहीं राहत तो कहीं आफत, लेटेस्ट IMD अपडेट