ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्टर लगाने को लेकर सनातन संघ के लोगों पर हुई कार्रवाई, इन धाराओं में केस दर्ज

Published : Jun 22, 2022, 05:11 PM ISTUpdated : Jun 22, 2022, 05:21 PM IST
ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्टर लगाने को लेकर सनातन संघ के लोगों पर हुई कार्रवाई, इन धाराओं में केस दर्ज

सार

ज्ञानवापी मामले में विवादित पोस्टर लगाए जाने के मामले में पुलिस ने विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष और उनके पदाधिकारियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

वाराणसी:  ज्ञानवापी मामले को लेकर कई इलाकों में जैसै कि हड़हा, सराय, बेनियाबाग समेत अलग-अलग इलाकों में विवादित पोस्टर लगाए जाने को लेकर चौक पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने सभी विवादित पोस्टर हटवाकर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। विश्व वैदिक सनातन संघ के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष सोनू सिंह की ओर से जगह-जगह पोस्टर लगवाए गए हैं। पोस्टर लगवाने में संघ के कार्यकर्ता अमन, संतोष और मोहन का भी नाम सामने आया है। इन सभी पर चौक पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। चौक इंस्पेक्टर शिवाकांत मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोर्ट में है ज्ञानवापी का मामला
गौरतलब है कि ज्ञानवापी का मुद्दा कोर्ट में है। वीडियोग्राफी के बाद हिंदू पक्षकारों ने दावा किया है कि ज्ञानवापी मस्जिद के नीचे शिवलिंग है। पिछले दिनों ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में कोर्ट के आदेश के बाद पुरातत्व विभाग ने जांच भी की थी। फिलहाल मामला कोर्ट में लंबित है। हिंदू पक्षकारों का कहना है कि मस्जिद परिसर में जहां पर मुसलमान नमाज से पहले वजू करते थे वहां लगा फव्वारा दरअसल शिवलिंग है। इसकी तस्वीरें भी पिछले दिनों खूब वायरल हुई थी। इसको लेकर देश में दो समुदाये के बीच बवाल भी हुआ था।

रवि कुमार कर रहे थे ज्ञानवापी केस की सुनवाई
रवि कुमार दिवाकर ज्ञानवापी विवाद की सुनवाई कर रहे थे। वहीं अब इस केस से जुड़ी सुनवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सुनवाई अब जिला जज को ट्रांसफर हो चुकी है। रवि कुमार दिवाकर ने पहले विवादित परिसर का कमीशन से सर्वे कराए जाने का आदेश दिया था। सर्वे के अंतिम दिन शिवलिंग मिलने के दावे पर ज्ञानवापी मस्जिद के वजूखाने को सील किए जाने का भी आदेश भी रवि कुमार ने ही दिया था। ट्रांसफर किए गए सभी जजों को 4 जुलाई की दोपहर तक अपना कार्यभार ग्रहण करना होगा। इलाहाबाद हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल आशीष गर्ग ने तबादले की लिस्ट जारी की है।

ज्ञानवापी मस्जिद विवाद में सुनवाई करने वाले जज का हुआ तबादला, मिली थी धमकी भरी चिट्ठी

ज्ञानवापी मामले में जज को धमकी देने वाले के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए किन गंभीर धाराओं में की गई कार्रवाई
ज्ञानवापी केस: जुमे की नमाज को लेकर की गई शांति की अपील, कहा- शरारती तत्वों के झांसे में न आएं

 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर