
हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। महिला ने अपने देवर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने देवर पर आरोप लगाते हुए कहा कि बीती रात देवर ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया औऱ फिर उसे जान से मारने के लिए गले में रस्सी डाल कर खींचने लगा। इस दौरान चीखने-चिल्लाने की आवाज सुन कर परिवार के अन्य सदस्य भी मौके पर पहुंचे गए तो आरोपी मौके से फरार हो गया। इसके बाद महिला के ससुराल वाले महिला को लेकर फौरन अस्पताल पहुंचे। जहां पर फिलहाल महिला का इलाज किया जा रहा है।
महिला के गले पर पड़ा है रस्सी का निशान
बता दें कि महिला के गले पर भी रस्सी का निशान बना हुआ है। वहीं पुलिस ने बताया कि अभी मामले पर मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। जांच के बाद मामले पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। यह घटना हमीरपुर के राठ तहसील क्षेत्र के एक गांव का है। पीड़ित महिला ने थाने में देवर के खिलाफ शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि उसका पति बाहर रह कर काम करता है। साथ ही वह वृंदावन के आश्रम में रह कर एक छोटी सी दुकान चलाती है। जबकि उसके दोनों बच्चे राठ में अपने बाबा-दादी के साथ रहते हैं। महिला ने बताया कि वह 2 दिन पहले अपने बच्चों से मिलने ससुराल आई थी।
पुलिस कर रही मामले की जांच
इसके बाद से ही देवर की उस पर गंदी नजर थी। आरोपी अपनी भाभी पर अभद्र टिप्पणी करता था। वहीं जब रात में घर के अन्य सदस्य सो गए तो देवर उसके कमरे में आया। विरोध करने पर उसने जबरन पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और फिर रस्सी से गला दबाने की कोशिश की। महिला के जेठ ने बताया कि जब शोर-शराबे की आवाज सुनकर वह बहू के कमरे में गए तो उनका छोटा भाई कमरे में मौजूद था। पीड़िता ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त एक्शन लिए जाने की मांग की है। राठ कोतवाली के प्रभारी इंस्पेक्टर तारा सिंह पटेल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।