हमीरपुर में शादी समारोह में आई बच्ची खेत से हुई बरामद, शराबी युवक ने पार की हैवानियत की सारी हद

Published : May 10, 2022, 12:15 PM IST
हमीरपुर में शादी समारोह में आई बच्ची खेत से हुई बरामद, शराबी युवक ने पार की हैवानियत की सारी हद

सार

हमीरपुर में एक दो साल की बच्ची खेत में मिली। बच्ची शादी समारोह में पहुंची थी, जहां उसके साथ शराबी युवक ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।  

हमीरपुर: शादी समारोह के दौरान एक 2 वर्षीय मासूम बच्ची का अपहरण कर गांव के खेत में दुष्कर्म किया गया। बच्ची को गम्भीर हालत में छोड़कर शराबी वहां फरार हो गया। परजनों के काफी खोजने के बाद बच्ची को खेत से बरामद किया गया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। 

खेल रही मासूम के साथ पार की हैवानियत की हदें 
मासूम के साथ हैवानियत की ये पूरी घटना हमीरपुर जनपद के राठ कोतवाली क्षेत्र से सामने आई है। जहां सोमवार की रात को शादी समारोह चल रहा था। शादी में ही एक 2 वर्ष की मासूम बच्ची भी खेल रही थी। इसी बीच पड़ोसी गांव खरेठा का एक शराबी युवक रामकुमार परिहार वहां पहुंचा। वह मासूम बच्ची को खेत में उठाकर बगल के खेत में ले गया। खेत में आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदों को पार किया। इसके बाद मरणासन्न में उसे छोड़कर वह फरार हो गया। 

मरणासन्न हालत में परिजनों को मिली मासूम 
घटना के बाद परिजनों ने बच्ची को खोजने का काफी प्रयास किया। मामले को लेकर पुलिस को भी जानकारी दी गई। इसी बीच मासूम बच्ची खेत में मरणासन्न हालत में मिली। बच्ची को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उसका इलाज जारी है। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आरोपी रामकुमार परिहार को गिरफ्तार कर लिया है। 

सीओ ने किया घटनास्थल का निरीक्षण 
मामले को लेकर सीओ राठ अभय नारायण ने जानकारी दी कि बच्ची के साथ रेप की जानकारी पुलिस को प्राप्त हुई थी। जिसके बाद थाना प्रभारी और भारी संख्या में फोर्स मौके पर गई। सीओ खुद भी घटनास्थल पर पहुंचे। बच्ची को बरामद कर सीएचसी राठ में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे हमीरपुर रेफर किया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर मुकदमा पंजीकृत किया गया है। 

रायबरेली: 4 दिन से लापता दलित युवक की हाथ-पैर बांधकर पिटाई करते दिखे लोग, उठ रहे कई सवाल

अमेठी पहुंची स्मृति ईरानी ने गन्ने का जूस पीकर राहुल के नाम पर ली चुटकी, इस बात को सुनकर सभी ने लगाए ठहाके

हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणी, कहा- अगर मंत्री ने न किया होता ये काम तो शायद न होता लखीमपुर खीरी कांड

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक्सप्रेसवे पर एक चूक और चली गई 4 लोगों की जान, आप भी चल रहे तो न करें ये 1 गलती
UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से बनारस तक बदला मौसम, कहीं राहत तो कहीं आफत, लेटेस्ट IMD अपडेट