हाथरस इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

Published : Mar 10, 2022, 01:52 AM ISTUpdated : Mar 11, 2022, 01:51 PM IST
हाथरस इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 3 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

सार

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार, 10 मार्च को जारी हो गए। हाथरस जिले की 3 विधानसभा सीट पर भाजपा ने 2 सीट पर परचम लहराया है वहीं सादाबाद विधानसभा सीट से सपा गठबंधन से प्रदीप चौधरी ने जीत हासिल की है।   

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का रिजल्ट आज गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गया है। यहाँ हाथरस जिले की 3 विधान सभा सीटों में से 2 पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है। सिकंदराराऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणा ने जीत हासिल की है। हाथरस विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर ने जीत हासिल की है। हाथरस जिले (Hathras District) की सभी 3 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। हालांकि, 2017 विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) के मुकाबले इस बार 2022 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022) में यहां वोटिंग का प्रतिशत कम रहा। जिले में इस बार कुल 60.33 प्रतिशत वोटिंग हुई। पिछले चुनाव में भाजपा ने 2 और बसपा ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी।  हालांकि, इस बार बसपा से जीते विधायक रामवीर उपाध्याय को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। 

Hathras Election Results 2022 Live:  हाथरस विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अंजुला माहौर ने जीत हासिल की है। सुरक्षित सीट है। हाथरस सीट पर भाजपा से अंजुला माहौर, सपा गठबंधन से ब्रजमोहन राही, बसपा से संजीव कुमार और कांग्रेस से कुलदीप सिंह प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा के हरिशंकर माहौर करीब 70 हजार वोटों से जीते थे।  

Sadabad Election Results 2022 Live:सादाबाद विधानसभा सीट से सपा गठबंधन से प्रदीप चौधरी ने जीत हासिल की है।  सादाबाद सीट पर भाजपा से रामवीर उपाध्याय, सपा गठबंधन से प्रदीप चौधरी, बसपा से अविन शर्मा और कांग्रेस से मथुरा प्रसाद कुशवाहा प्रत्याशी हैं। 2017 में बसपा से रामवीर उपाध्याय करीब 26 हजार वोटों से जीते थे। इस बार वह भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। 

Sikandra Rao Election Results 2022 Live: सिकंदराराऊ सीट से भाजपा प्रत्याशी वीरेंद्र सिंह राणाने जीत हासिल की है। सिकंदराराऊ सीट पर भाजपा से वीरेंद्र सिंह राणा, सपा गठबंधन से ललित बघेल, बसपा से अवधेश सिंह, कांग्रेस से छवि वाष्णेय प्रत्याशी हैं। 2017 में भाजपा से वीरेंद्र सिंह राणा करीब 15 हजार वोटों से जीते थे।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPTET Exam 2026: 20 लाख छात्रों के लिए अलर्ट, सब कुछ आते हुए भी फेल करवा देंगी OMR शीट की ये 4 गलतियां!
UPTET Admit Card 2026: एडमिट कार्ड डाउनलोड करते ही चेक कर लें ये 6 चीजें, वरना सेंटर पर एंट्री नहीं मिलेगी!