हाईकोर्ट ने राजनाथ सिंह को जारी किया नोटिस, इस मामले में 4 हफ्ते में मांगा जवाब

Published : Sep 17, 2019, 03:10 PM IST
हाईकोर्ट ने राजनाथ सिंह को जारी किया नोटिस, इस मामले में 4 हफ्ते में मांगा जवाब

सार

न्यायमूर्ति अनंत कुमार ने यह नोटिस वकील विजय प्रकाश श्रीवास्तव की याचिका पर जारी की है। याचिका में विजय ने कहा था, उसने जन सृजन पार्टी से लखनऊ संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर और डीएम लखनऊ ने नियम के खिलाफ जाकर खारिज कर दिया था। 

लखनऊ (उत्तर प्रदेश). इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ ने मंगलवार को लखनऊ से सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय निर्वाचन आयोग और रिटर्निंग आफिसर को नोटिस जारी करते हुए 4 हफ्ते में जवाब तलब किया है। 

न्यायमूर्ति अनंत कुमार ने यह नोटिस वकील विजय प्रकाश श्रीवास्तव की याचिका पर जारी की है। याचिका में विजय ने कहा था, उसने जन सृजन पार्टी से लखनऊ संसदीय क्षेत्र से नामांकन दाखिल किया था, जिसे रिटर्निंग ऑफिसर और डीएम लखनऊ ने नियम के खिलाफ जाकर खारिज कर दिया था। 

याचिका में लखनऊ के डीएम के साथ केंद्रीय निर्वाचन आयोग व इस सीट से चुने गए सांसद राजनाथ सिंह को पक्षकार बनाया गया है। कोर्ट ने इस याचिका पर तीनों पक्षकारों को नोटिस जारी करते हुए 4 हफ्ते बाद सुनवाई की अगली तारीख रखी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 5 August 2026: दिल्ली-NCR से छत्तीसगढ़ तक बारिश का अलर्ट, जानिए आपके शहर का हाल
अब गोरखपुर भी बनेगा लखनऊ जैसा? राप्ती नदी किनारे बनने जा रहा है शानदार River Front