यूपी विधानमंडल में आज बनेगा नया इतिहास, दोनों ही सदनों में बोलेंगी सिर्फ महिला विधायक

Published : Sep 22, 2022, 11:19 AM IST
यूपी विधानमंडल में आज बनेगा नया इतिहास, दोनों ही सदनों में बोलेंगी सिर्फ महिला विधायक

सार

यूपी में दोनों ही सदनों में महिला सदस्यों के नाम आज गुरुवार को दिन रहेगा। इस प्रयोग की सराहना देश में भी की जा रही है। इससे पहले सीएम योगी ने विधानसभा और विधान परिषद की सभी महिला सदस्यों को एक पत्र और फोल्डर भेजकर अनूठी पहल की। 

लखनऊ: यूपी के विधायी इतिहास में गुरुवार को एक और अध्याय शामिल हो जाएगा। मौजूदा विधानमंडल सत्र का एक दिन दोनों ही सदनों में पूरी तरह से महिला सदस्यों के पास में रहेगा। इसे यूपी ही नहीं बल्कि देश के लिए नया प्रयोग माना जा रहा है। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा और विधान परिषद की सभी महिला सदस्यों को एक पत्र और फोल्डर भेजकर अनूठी पहल की है। इस फोल्डर में महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की ओऱ से चलाई जा रही तमाम योजनाओं का ब्यौरा दिया गया है। 

सिर्फ महिला सदस्य ही आज उठाएंगी मुद्दे
आपको बता दें कि गुरुवार को दोनों ही सदनों में सिर्फ महिला सदस्य ही अपने मुद्दों को उठाएंगी। इस दौरान पीठासीन अधिकारी भी भूमिका में भी वही रहेंगी। सीएम योगी ने इस ऐतिहासिक अवसर से पहले 47 महिला विधायकों और 6 महिला विधान परिषद सदस्यों को पत्र लिखा है। यह पत्र काफी चर्चाओं में है। पत्र में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलम्बन के लिए प्रतिबद्धता को दोहराया गया है। इसी के साथ अब तक के मिशन शक्ति के प्रयासों और परिणामों का विवरण भी इसमें उपलब्ध करवाया गया है। 

महिला सशक्तिकरण को लेकर हो रहे कई कार्य
सीएम योगी के द्वारा लिखा गया कि मिशन शक्ति के तहत केंद्र और राज्य सरकार की महिला सशक्तिकरण से जुड़ी योजनाओं और कार्यक्रमों के चलते दुनिया ने यूपी के बारे में अपनी राय बदली है। बीते साढ़े पांच वर्षों में प्रदेश सरकार ने महिलाओं में सुरक्षा का भाव जगाया है। महिलाओं का सम्मान सुरक्षित करते हुए उन्हें स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य पर भी कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, सरकारी नौकरी में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने और स्वरोजगारपरक योजनाओं में उन्हें व्यापक स्तर पर जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी कार्य किए जा रहे हैं। 

यूपी में 8 ठिकानों पर NIA की छापेमारी, अलग-अलग जगहों से उठाए गए संदिग्ध

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UPSC CSE 2025 Result: योगी सरकार की अभ्युदय योजना का असर, यूपीएससी 2025 में 6 छात्रों का चयन
Lucknow Mausam Today: आज धूप और गर्मी छुड़ाएगा पसीने! जानिए लखनऊ में बढ़ती गर्मी का हाल