अंडरवियर में छुपाया डेढ़ करोड़ का सोना, पेस्ट बनाकर किए थे ये काम, दुबई से आए यूपी में गिरफ्तार

Published : Feb 15, 2021, 02:40 PM IST
अंडरवियर में छुपाया डेढ़ करोड़ का सोना, पेस्ट बनाकर किए थे ये काम, दुबई से आए यूपी में गिरफ्तार

सार

विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को धोखा देने के लिए आरोपी दो अंडरवियर पहने हुए थे। अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। साथ ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

लखनऊ (Uttar Pradesh)। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रुटिन चेकिंग के दौरान चार यात्रियों के पास से 1.49 करोड़ रुपए कीमत के तीन किलो सोना बरामद किया  है। अधिकारियों के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों ने सोने को पेस्ट के रूप में ढालकर अंडर वियर के बेल्ट क्षेत्र के अंदरुनी तरफ सिलकर लाए थे।

दो अंडरवियर पहने थे आरोपी 
विभाग की उपायुक्त निहारिका लाखा के मुताबिक सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों को धोखा देने के लिए आरोपी दो अंडरवियर पहने हुए थे। अधिकारियों ने बरामद सोने को सीमा शुल्क के प्रावधानों के तहत जब्त कर लिया है। साथ ही चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

साढ़े तीन किलो सोने के साथ पकड़े गए बिहार के दो तस्कर
म्यांमार से तस्करी कर लाए गए साढ़े तीन किलो सोने के साथ बिहार निवासी दो तस्कर रविवार को डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआइ) ने दबोच लिया। पूछताछ में पता चा कि किसी कारण से डिलिवरी न होने से वापस बिहार ले जा रहे थे। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम बिहार के कटिहार निवासी रितेश और अभिषेक बताया। उनके पास दो बैग में रखा हुआ साढ़े तीन किलोग्राम सोना बरामद हुआ है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

IMD Weather Forecast: फिर बढ़ रही गर्मी? जानिए दिल्ली-यूपी, एमपी-छत्तीसगढ़ से बिहार-झारखंड तक मौसम का पूरा हाल
LDA Anant Nagar: 1BHK से 2BHK तक, LDA की नई योजना में क्या आपके लिए भी है घर?