दिल्ली से लौटे पति को किया गया था क्वारंटाइन, घर में फंदे पर झूलती मिली पत्नी की लाश

Published : Apr 07, 2020, 02:15 PM IST
दिल्ली से लौटे पति को किया गया था क्वारंटाइन, घर में फंदे पर झूलती मिली पत्नी की लाश

सार

दिल्ली से कमाकर लौटा युवक सीधे क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा और डॉक्टरों की निगरानी में 14 दिन के क्वारंटाइन के लिए भर्ती हो गया। लेकिन इस बीच उसके घर से बुरी खबर आई। क्वारंटाइन किए गए युवक की पत्नी की लाश घर में ही फंदे पर झूलती मिली

गोरखपुर(Uttar Pradesh ). दिल्ली से कमाकर लौटा युवक सीधे क्वारंटाइन सेंटर पहुंचा और डॉक्टरों की निगरानी में 14 दिन के क्वारंटाइन के लिए भर्ती हो गया। लेकिन इस बीच उसके घर से बुरी खबर आई। क्वारंटाइन किए गए युवक की पत्नी की लाश घर में ही फंदे पर झूलती मिली। इसकी सूचना जब आस-पास के लोगों को हुई तो हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरू कर दिया है। 

मामला यूपी के गोरखपुर के झंगहा इलाके के रानापार गांव का है। यहां के रहने वाले गोविन्द जायसवाल की पत्नी सुंदरी(23) की लाश घर के कमरे में ही फंदे पर लटकती मिले। गोविन्द 8 दिन पहले ही गांव आया है और क्वारंटाइन में है। पत्नी की मौत की सूचना मिलते ही गोविन्द अचेत हो गया। इधर मृतका के पिता ने पति समेत 6 पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। 

गोविन्द ने सुंदरी से किया था प्रेमविवाह 
ग्रामीणों ने बताया कि साल 2013 में गोविन्द और सुंदरी ने प्रेमविवाह किया था। पूरा गांव इस शादी का गवाह था। गोविन्द शादी के बाद विदेश कमाने चला रहा गया। कुछ दिनों पूर्व ही वह विदेश से लौट कर दिल्ली में नौकरी कर रहा था। लॉकडाउन में ही वह गांव आया था और उसे गांव के बाहर स्कूल में क्वारंटाइन किया गया था। 

दहेज हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज 
बेटी के मौत के बाद मृतका के पिता राधेश्याम ने पति गोविंद जायसवाल, ससुर भृगुनाथ, सास भगवानी, ननद गुड्डी, जेठ राजेश और जेठानी बबिता के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 29 July 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक और तेज बारिश का खतरा
'ये मेरा पति है...' शादी के मंडप में महिला की एंट्री से मच गया बवाल-Watch Video Viral