अलीगढ़ में पत्नी की अश्लील वीडियो बनाकर बेचता था पति, शादी से पहले महिला से छिपाई गई थी कई बातें

यूपी के अलीगढ़ जिले में एक महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। इतना ही नहीं महिला का कहना है कि शादी से पहले उससे छिपाया गया कि उसका पति कातिल है और उस पर जानलेवा का मुकदमा दर्ज है।

Asianet News Hindi | Published : Jul 29, 2022 4:28 AM IST / Updated: Jul 29 2022, 10:00 AM IST

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के जिले अलीगढ़ से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। शहर की एक महिला ने अपने पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न और कई गंभीर आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पति की हरकतों से तंग आकर महिला ने कदम उठाया है। महिला का कहना है कि उसका पति अश्लील वीडियो बनाकर उसे यूट्यूब पर डालकर बेचता था। दोनों की शादी से पहले महिला से यह बाद भी छिपाई गई कि उसका पति कातिल है। शादी के बाद से उसके साथ मारपीट करते हुए प्रताड़ित कर रहा है। अब दूसरे लोगों से शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाने लगा है।

महिला से शादी से पहले छिपाई गई ये बातें
जानकारी के अनुसार शहर के बन्नादेवी थाना क्षेत्र के एक इलाके में रहने वाली महिला ने इस मामले में शिकायत एसएसपी से की थी। शिकायत में महिला ने कहा कि 29 अप्रैल 2017 को लोधा क्षेत्र के गांव निवासी राहुल शर्मा के साथ उसकी शादी हुई थी। शादी से पहले उसके परिजनों ने यह बात छिपाई कि वह कातिल और सजा काट चुका है। उसने अपनी बुआ के घर आने वाले किसी व्यक्ति का कत्ल किया था। इतना ही नहीं उसके खिलाफ जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज है। फिलहाल हाईकोर्ट से जमानत पर है। आरोप है कि शादी के बाद पति रात में मारता-पीटता था और उसके होते हुए दूसरी शादी भी कर ली।

Latest Videos

पति शारीरिक संबंध बनाने के लिए बनाया दबाव
महिला का आरोप यह भी है कि बन्नादेवी क्षेत्र के एक इलाके में रहने के दौरान पति ने उसके दोनों हाथ तोड़ दिए। इसके बाद पति राहुल बाहरी लोगों को घर पर लाने लगा और शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने लगा। जिसके बाद महिला ने गांव छोड़ दिया और अपने मायके में आकर रहने लगी। कुछ दिनों बाद राहुल ने विवेक नाम के व्यक्ति से बात कराई और उसने महिला से शादी करने व होटल में मिलने के लिए कहा। इस पर महिला को पुलिस को सूचना देने की तैयारी कर ली, मगर विवेक नहीं आया।

महिला ने नौ लोगों के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
आरोपी पति ने अपनी ही पत्नी के अश्लील वीडियो बनाकर यूट्यूब पर डालकर बेचता था। महिला के विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता था। इस तरह से प्रताड़ित होते हुए महिला अपने मायके चली गई। फिर जानकारी मिली कि उसके पति ने ससुरालियों के साथ मिलकर बिना उसे तलाक दिए दूसरी शादी कर ली है। महिला ने अपने पति राहुल समते विवेक, जगन्नाथ, सुनील, कमलेश, गुंजन, अजय, आगरा निवासी जगदीश व मनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

महिला कांस्टेबल की हत्या के लिए हरदोई में पति ने दी 2 लाख की सुपारी, ड्यूटी से वापस आने पर हुई ये घटना

Share this article
click me!

Latest Videos

उत्तराखंड: 200 फीट खाई में समा गई बारातियों की बस, तिनकों की तरह बिखरीं लाशें
10 साल की बच्ची का किडनैप के बाद रेप-मर्डर, फिर दहल उठा ममता बनर्जी का पं. बंगाल
हजारों समर्थकों के सामने ईरानी नेता खामेनेई ने खाई कसम, कहा- अब इजरायल खत्म
Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।