यूपी के हरदोई जिले में एक महिला कांस्टेबल ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए उसके खिलाफ कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। महिला कांस्टेबल का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी की और उसके से उसे रास्ते से हटाने के लिए दो लाख की सुपारी भी दे डाली है।

हरदोई: उत्तर प्रदेश के जिले हरदोई में एक महिला कांस्टेबल को उसके पति के द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिसके बाद पत्नी ने अपने पति के खिलाफ सनसनीखेज और गंभीर आरोप लगाते हुए कोतवाली में मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने दूसरी शादी रचाई और अब उसे रास्ते से हटाने के लिए सुपारी भी दे रहा है। इसके अलावा ड्यूटी से आते समय उसे रोक कर जान से मारने की धमकी भी दे चुका है। महिला कांस्टेबल की तहरीर पर कोतवाली शहर में मामला दर्ज कर लिया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

साल 2015 में महिला कांस्टेबल की हुई थी शादी
जानकारी के अनुसार आरोपी पति अमलेश कुमार कोतवाली देहात के प्रगतिनगर निवासी है। वह कोथावां ब्लॉक के जूनियर हाईस्कलू में सहायक अध्यापाक है। उसकी पत्नी सरिता देवी महिला कांस्टेबल है, जिसकी तैनाती न्यायालय की सुरक्षा में है। कांस्टेबल सरिता देवी ने तहरीर में बताया कि उसकी शादी 11 जनवरी 2015 को अमलेश के साथ हुई थी। लेकिन अमलेश ने उसके रहते हुए रूबी पुत्री राकेश के साथ दूसरी शादी कर ली। इसके बाद से वह मुझे रास्ते से हटाना चाहता है और इसके लिए हर संभव प्रयास भी कर रहा है।

पति ने रास्ते में रोक कर दी जान से मारने की धमकी
पुलिस को दी तहरीर में महिला कांस्टेबल सरिता ने कहा कि उसके पति ने उसकी हत्या कराने के लिए दो लाख की सुपारी भी दे रखी है। इतना ही नहीं उसे कई बार धमकी भी दे चुका है। सरिता ने बताया कि शाम को जब वह ड्यूटी से लौट रही थी, तभी पति अमलेश ने अपने साथ अवनीश और एक अज्ञात ने उसे कोयल बाग कॉलोनी के रास्ते पर रोक लिया और कहा कि तलाक दे दो अन्यथा जान से हाथ धोना पड़ सकता है। इस तरह की लगातार मिल रही धमकियों से महिला कांस्टेबल सरिता देवी काफी डरी-सहमी है। कोतवाली शहर पुलिस ने उसकी तहरीर पर अमलेश कुमार, रूबी देवी, अवनीश व एक अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

मेरठ में सामूहिक विवाह के मंडप में अचानक भागते नजर आए दूल्हा और दुल्हन, पलक झपकते ही रिश्तेदार हुए गायब