नशे में धुत युवक ने महिला अस्पताल में जमकर किया हंगामा, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार 

Published : Jun 04, 2022, 12:33 PM IST
नशे में धुत युवक ने महिला अस्पताल में जमकर किया हंगामा, पुलिस के पहुंचने से पहले हुआ फरार 

सार

हरदोई में नशे में धुत एक युवक ने जमकर हंगामा किया। आरोपी पुलिस के पहुंचने से पहले ही वहां से फरार हो गया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर युवक की तलाश में लगी हुई है। 

हरदोई: जनपद में शराब के नशे में धुत एक युवक ने मेडिकल कॉलेज में जाकर जमकर हंगामा किया। इस बीच शराबी ने आने-जाने वाले लोगों पर पत्थर भी बरसाए। आक्रोशित लोगों ने उत्पाती युवक को पकड़कर उसकी पिटाई भी कर दी। इसके बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही शराबी वहां से फरार हो गया। लोगों ने इस मामले का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस उत्पात करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटी है। 

आने-जाने वाले लोगों से की बदसलूकी 
राहगीरों पर पत्थर बरसाने और युवक की पिटाई का वीडियो हरदोई जिले के मेडिकल कॉलेज में महिला अस्पताल का है। जहां नसे में धुत एक युवक ने गेट पर आकर न सिर्फ हंगामा काटा बल्कि आने-जाने लोगों के साथ बदसलूकी भी की। जब लोगों ने उसे रोकने का प्रयास किया तो उसने जमकर पत्थर भी बरसाएं। हालांकि गनीमत रही की कोई भी व्यक्ति इस दौरान घायल नहीं हुआ। लोगों ने इन हरकतों के देखने के बाद जब उसे दौड़ाया तो वह अस्पताल के अंदर घुस गया। जहां लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर दी। 

घटना का वीडियो हो रहा वायरल 
शराबी की हरकतों से परेशान लोगों ने पुलिस को उसकी सूचना दी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही वह वहां से फरार हो गया। इस बीच मौजूद कुछ लोगों ने घटना का वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर ही आरोपी की तलाश में जुटी है। जिस दौरान आरोपी इन हरकतों को अंजाम दे रहा था उस समय गेट पर अफरातफरी का माहौल देखा गया। 

कानपुर हिंसा में पीएफआइ कनेक्शन की आशंका, मुख्य आरोपी हयात अभी भी फरार

कानपुर हिंसा: ट्विटर पर भिड़े अखिलेश और ब्रजेश पाठक, केशव बोले- जुमा का सम्मान लेकिन जुर्म की इजाजत नहीं

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी