काशी में PM मोदी ने दिया देश को नया मंत्र, कहा- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास

Published : Dec 14, 2021, 04:39 PM ISTUpdated : Dec 14, 2021, 04:53 PM IST
काशी में PM मोदी ने  दिया देश को नया मंत्र, कहा- सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास

सार

पीएम मोदी ने कहा आज देश का मंत्र है- 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास'। आज देश 'मैं' के भाव से उठकर राष्ट्र के भाव को आत्मसात कर रहा है। आज जब हम पूरी दुनिया को योग दिवस मनाते हुए, योग का अनुसरण करते हुए देखते हैं तो लगता है कि सद्गुरु का आशीर्वाद फलिभूत हो रहा है। स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का।

वाराणसी: पीएम मोदी (PM Modi)आज स्वर्वेद मंदिर के 98वें वर्षगांठ पर लोगों को संबोधित कर रहे हैं। पीएम ने कहा कल काशी ने बाबा विश्वनाथ (Kashi Vishwanath)के मंदिर का स्वागत किया और आज यहां विहंगम योग संस्थान का यह आयोजन है। आज हम देख रहे हैं कि योग संस्थान का 98वां वर्षगांठ, सद्गुरु सफलदेव महाराज के जेल यात्रा के 100 वर्ष और गीता जयंती भी है। इन सबकी मैं आप लोगों को बधाई देता हूं। सद्गुरु सफलदेव ने विहंगम योग को जन जन तक पहुंचाने के लिए यज्ञ किया था जो संकल्प आज हमारे सामने इतने बड़े वट वृक्ष के रूप में खड़ा है।

देश मैं के भाव से उठकर राष्ट्र के भाव को आत्मसात कर चुका है: PM 

उन्होंने कहा कि ये भारत ही जहां के आजादी के सबसे बड़े आंदोलन के नेता को महात्मा बुलाती है, जहां आजादी की लड़ाई के साथ धार्मिक चेतना भी साथ चलती रही। संत सदाफलदेव जी ने भी आजादी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जेल में ही उन्होंने स्वर्वेद पर चिंतन किया और बाहर आकर उसे मूर्त रूप दिया। हमारे स्वाधीनता संग्राम का इतिहास वैसे नहीं दर्ज किया गया जैसा किया जाना चाहिए था। हमारा देश इतना अद्भुत है कि यहां जब भी समय विपरीत होता है, कोई ना कोई संत विभूति समय की धारा को मोड़ने के लिए अवतरित हो जाती है।

पीएम मोदी ने कहा आज देश का मंत्र है- 'सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास'। आज देश 'मैं' के भाव से उठकर राष्ट्र के भाव को आत्मसात कर रहा है। आज जब हम पूरी दुनिया को योग दिवस मनाते हुए, योग का अनुसरण करते हुए देखते हैं तो लगता है कि सद्गुरु का आशीर्वाद फलिभूत हो रहा है। स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरु ने हमें मंत्र दिया था- स्वदेशी का। आज उसी भाव में देश ने अब ‘आत्मनिर्भर भारत मिशन’ शुरू किया है। आज देश के स्थानीय व्यापार-रोजगार को, उत्पादों को ताकत दी जा रही है, लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है। 

जब हम बनारस के विकास की बात करते हैं तो इससे पूरे देश के विकास का रोड-मैप भी बन जाता है। काशी में विकास का लाभ पर्यटन के साथ-साथ कला क्षेत्र को भी मिलेगा। काशी के कौशल को नई ताकत मिल रही है। स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी नई सुविधाओं के साथ काशी मेडिकल हब के रूप में विकसित हो रहा है। कल रात 12-12.30 बजे बाद जैसे ही मुझे अवसर मिला, मैं अपनी काशी में जो काम चल रहा है, जो काम हुए हैं उन्हें दिखने निकल पड़ा था। काशी में कितने ही लोगों से मेरी बात हुई। स्टेशन का भी कायाकल्प हो चुका है। बनारस देश को नई दिशा दे रहा है। 2014-15 के मुकाबले 2019-20 में यहां आने वाले पर्यटकों की संख्या दोगुनी तक हो गई है और हवाई पर्यटकों की संख्या 30 लाख तक पहुंच गई है। अगर इच्छाशक्ति हो तो परिवर्तन आ सकता है। पीएम ने कहा कि वाराणसी में हर तरह का बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से काशी ने दिखा दिया है कि इच्छा शक्ति हो तो कुछ भी संभव है। उन्होंने केदारनाथ का भी जिक्र कर कहा कि अब वहां रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। यही विश्वास पूरे देश में दिख रहा है। सद्गुरु सफलदेव ने कहा है, दया करे सब देव पर ऊंच नीच नहीं जान। 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वर्वेद मंदिर का दौरा किया और सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किए। इस दौरान उनके साथ यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे।

PM MODI IN KASHI: PM मोदी ने मुख्यमंत्रियों को दिए सुशासन को ध्यान में रखने के निर्देश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में कोडीन कफ सिरप पर सबसे बड़ी कार्रवाई: 128 FIR, हजारों बोतलें जब्त, एसआईटी गठित
सावधान! काशी विश्वनाथ मंदिर में इस तरह हो रही थी अवैध वसूली, 7 लोग पकड़े गए