बुलडोजर को लेकर युवाओं के साथ महिलाओं में बढ़ रहा क्रेज, हाथों में बनवा रही डिजाइन

Published : Mar 15, 2022, 05:12 PM IST
बुलडोजर को लेकर युवाओं के साथ महिलाओं में बढ़ रहा क्रेज, हाथों में बनवा रही डिजाइन

सार

बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी के बाद संगम नगरी में लोगों के बीच बुलडोजर का क्रेज बढ़ गया है। बुलडोजर टैटू के बाद अब महिलाएं मेहंदी की डिजाइन में बुलडोजर बनवा रही है। मेहंदी में तो अक्सर फूल-पत्तियां या प्राकृतिक डिजाइन ही बनती हैं लेकिन प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर प्रयागराज में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर की आकृति बनवा रही हैं।

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार प्रसार के दौरान बुलडोजर नेताओं के बीच ही नहीं जनता के बीच ऐसा छा गया है कि ट्रेंड बनता जा रहा है। चुनाव के परिणाम आने के बाद से बुलडोजर की मांग समय के साथ तेजी से बढ़ती जा रही है। नेताओं के भाषण में इतना बुलडोजर बाबा का इस्तेमाल हुआ कि सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर बाबा के रूप में विख्यात हो गए हैं। पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में टैटू के डिजाइन में बुलडोजर बनवाया जा रहा है तो वहीं अब संगम नगरी प्रयागराज में महिलाएं मेहंदी में बुलडोजर बनवा रही हैं।

बुलडोजर का ट्रेंड गया बढ़
उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का क्रेज लगातार बढ़ता ही जा रहा है। बुलडोजर बाबा के नाम से विख्यात होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुलडोजर का ट्रेंड भी बढ़ा दिया है। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से तो बुलडोजर का जादू सिर चढ़कर बोल रहा है। कोई बुलडोजर टैटू बनवा रहा तो कोई मेंहदी की डिजाइन में। 

पीएम नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में भाजपा की जीत के बाद उत्साहित होकर बुलडोजर का टैटू बनवा रहे थे। सभी एक स्वर में कह रहे थे कि बाबा बुलडोजर का कमाल है कि भाजपा ने फिर से सत्ता हासिल कर ली है। होली का पर्व नजदीक आने के साथ ही बाबा के बुलडोजर का क्रेज हर जगह धूम मचा रहा है। बाजारों में अब बुलडोजर वाली पिचकारी आ गई है।

मेंहदी की डिजाइन में बुलडोजर को मिली जगह 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में जहां युवा बुलडोजर का टैटू बनवा रहे हैं, वहीं प्रयागराज में महिलाएं हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर बनवा रहीं हैं। प्रयागराज में मेहंदी लगाने वाले सूरज ने बताया कि चुनाव परिणाम के बाद बुलडोजर का ट्रेंड चल गया है। प्रदेश में सभी जगह पर तो ज्यादातर लोग बुलडोजर वाला टैटू बनवा रहे हैं तो प्रयागराज में महिलाएं हाथों में मेहंदी से बुलडोजर की डिजाइन बनवा रही हैं। महिलाएं मेहंदी से अक्सर फूल पत्तियां या प्राकृतिक डिजाइन ही बनवाती हैं, लेकिन प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनने पर प्रयागराज में महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी से बुलडोजर की आकृति बनवा रही हैं।

यात्रियों से भरी लखनऊ रोडवेज बस में लगी आग, मचा हड़कंप

बाराबंकी में गोमती नदी में नाव पलटने से दर्जनों लोग लापता, एक बुजुर्ग का मिला शव

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी