CM योगी को बारे में सोशल मीडिया पर हुई अभद्र टिप्पणी, FIR दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनके बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। मामले की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 
 

Asianet News Hindi | Published : Dec 29, 2021 7:11 AM IST

प्रयागराज:  उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Vidhansabha chunav 2022) से पहले सोशल मीडिया (Social media) पर राजनीति शुरू हो गई है। ऐसे में विभिन्न दलों के नेताओं की ओर से की जा रही टिप्पणीयों के बीच आम लोग भी अपनी टिप्पणियां करने के साथ साथ अभद्रता करने से नहीं चूक रहे। ऐसा ही एक मामला यूपी के प्रयागराज से आया, जहां ट्विटर पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi adityanath) को लेकर अभद्र टिप्पणी की गई। मामले को लेकर पुलिस ने शिकायत दर्ज करने के साथ आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। 

छह साल पुराने  ट्विटर अकाउंट से हुई सीएम पर टिप्पणी 
सोशल मीडिया पर सीएम योगी आदित्यनाथ के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। उनके बारे में अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया। मामले की शिकायत पर कर्नलगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, सीएम पर ट्विटर अकाउंट से अभद्र टिप्पणी की गई। शुभम नंदनवार नाम के यूजर ने अपने अकाउंट पर यह आपत्तिजनक ट्वीट किया। जिस अकाउंट से यह ट्वीट किया गया, वह छह साल पुराना है। मामले की शिकायत एक सोशल मीडिया यूजर ने ही पुलिस की सोशल मीडिया सेल में की। जिसके बाद जांच पड़ताल की गई।

Latest Videos

गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मामला
पुलिस ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। कर्नलगंज पुलिस का कहना है कि साइबर सेल को मामले की रिपोर्ट भेज दी गई है। पता लगाया जा रहा है कि ट्वीट करने वाला युवक कहां का रहने वाला है।

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

इजरायल ने हमास सरकार के चीफ सहित 3 टॉप लीडर्स को किया ढेर
हरियाणा इलेक्शन 2024 के 20 VIP फेस, इनपर टिकी हैं देश की निगाहें
चाणक्य: 4 चीजों में महिलाओं की बराबरी नहीं कर सकते हैं पुरुष #Shorts
'हिम्मत कैसे हुई पूछने की' भरी अदालत में वकील पर क्यों भड़के CJI चंद्रचूड़
इजरायल को खत्म कर देंगे...हाथ में बंदूक थाम खामेनेई ने किया वादा