भारतीय वैज्ञानिकों ने 23 साल बाद खोजी लाल भिंडी, जानें क्या है इसकी खासियत

Published : Sep 23, 2019, 01:38 PM IST
भारतीय वैज्ञानिकों ने 23 साल बाद खोजी लाल भिंडी, जानें क्या है इसकी खासियत

सार

यूपी के वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को 23 साल बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने भिंडी की नई प्रजाति विकसित कर ली है, जोकि हरी की बजाय लाल है। जिसका नाम काशी लालिमा रखा गया है।

वाराणसी (Uttar Pradesh). यूपी के वाराणसी स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों को 23 साल बाद एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। उन्होंने भिंडी की नई प्रजाति विकसित कर ली है, जोकि हरी की बजाय लाल है। जिसका नाम काशी लालिमा रखा गया है।

दूसरे देशों से लाल भिंडी खरीदता था भारत
वैज्ञानिकों ने बताया, यह भिंडी एंटी ऑक्सीडेंट, आयरन और कैल्शिय सहित कई पोषक तत्वों से भरपूर है। इसकी कई किस्मों को विकसित किया गया है। आम भिंडी की तुलना में इसकी कीमत ज्यादा है। काशी लालिमा भिंडी की अलग-अलग किस्मों की कीमत 100 से 500 रुपए किलो तक है। भारत में हरी भिंडी ही फैमस है। लाल रंग की भिंडी सिर्फ पश्चिमी देशों में मिलती है। भारत वहीं से अपने उपयोग के लिए इसे मंगाता है। अब भारत को लाल भिंडी के लिए दूसरे देश का मुंह नहीं देखना पड़ेगा। भारतीय किसान भी इसका उत्पादन कर सकेंगे।

जानें कब शुरू हुई थी भिंडी की खोज
भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के एक अधिकारी ने बताया, साल 1995-96 में इस भिंडी की खोज के लिए काम शुरू हो गया था। संस्थान से काशी लालिमा भिंडी का बीज आम लोगों के लिए दिसंबर से मिलने लगेगा।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में आग उगलेगा आसमान! प्रयागराज में हीटवेव, आगरा-लखनऊ में भी खतरनाक गर्मी
UP Assistant Professor Re-Exam 2026: 53 केंद्रों पर नकलविहीन परीक्षा शांतिपूर्ण सम्पन्न, AI निगरानी से पारदर्शिता सुनिश्चित