वो खुद को बताती रही बेकसूर-भीड़ करती रही पिटाई, पुलिस भी नहीं छुड़ा सकी

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां के चिनौर गांव में मंगलवार को एक बच्चा गायब होने की अफवाह फैली, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

Asianet News Hindi | Published : Sep 10, 2019 12:09 PM IST

शाहजहांपुर (उत्तर प्रदेश). यूपी के शाहजहांपुर में एक महिला को बच्चा चोरी की अफवाह का शिकार होना पड़ा। ग्रामीणों ने बेकसूर महिला को जमकर पीटा। महिला को काफी चोटें आईं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस भी महिला को नहीं छुड़ा सकी। जिसके बाद थाने से फोर्स बुलानी पड़ी। 

मामला सदर बाजार थाना क्षेत्र का है। यहां के चिनौर गांव में मंगलवार को एक बच्चा गायब होने की अफवाह फैली, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। इस बीच गांव से एक अंजान महिला गुजर रही थी। ग्रामीणों से बच्चा चोर समझकर उसे पकड़ लिया। पहले तो भीड़ ने महिला को कमरे में बंद कर दिया। उसके बाद बाहर निकालकर जमकर पिटाई की। इस दौरान महिला खुद को बेकसूर बताती रही। 

Latest Videos

इसकी सूचना पुलिस को लगी तो तत्काल दो सिपाही मौके पर भेजे गए। लेकिन वो महिला को भीड़ से नहीं छुड़ा सके, जिसके बाद थाने से फोर्स को बुलाना पड़ा। एसपी एस चिनप्पा ने बताया, बेकसूर महिला को पीटने वाली भीड़ पर कार्रवाई की जाएगी। बता दें, एसपी ने कुछ दिन पहले ही सभी थानाध्यक्षों को आदेश दिया था कि गांव गांव जाकर ग्रामीणों को बच्चा चोरी की अफवाह को रोकने के लिए जागरूक करें।

Share this article
click me!

Latest Videos

Election Result को लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से पूछा सबसे बड़ा सवाल, क्यों हो रहा यह बड़ा खेल
LIVE: हरियाणा और जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव परिणाम 2024 | ब्रेकिंग न्यूज़ और अपडेट
Haryana Election Result पर खुलकर बोलीं कुमारी शैलजा, कांग्रेस को दे दी बड़ी सीख
'जहां जाती है होता है सत्यानाश' विनेश फोगाट की जीत पर बृजभूषण शरण सिंह ने दिया पहला रिएक्शन
Bigg Boss LIVE Updates 🔴 गरमागरम बहस, फ़्लर्टी एक्सचेंज और ड्रामा सामने आया |