जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से दिया इस्तीफा, 2019 से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

Published : Aug 10, 2022, 02:50 PM IST
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से दिया इस्तीफा, 2019 से संभाल रहे थे जिम्मेदारी

सार

योगी सरकार में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने विधान परिषद के नेता पद से बुधवार को इस्तीफा दे दिया है। उनके इस्तीफे को लेकर किसी भी प्रकार की अधिकारिक जानकारी नहीं है कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने  विधान परिषद में नेता सदन के पद से इस्तीफा दे दिया है लेकिन इस संबंध में किसी प्रकार की कोई अधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है कि उन्होंने विधान परिषद में नेता के पद से इस्तीफा क्यों दिया है। इसके अलावा उन्होंने कुछ दिन पहले ही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी इस्तीफा दे चुके हैं। फिलहाल स्वतंत्र देव सिंह योगी आदित्यनाथ सरकार में जल शक्ति मंत्री हैं। 

इस्तीफे के बाद इन नेताओं का नाम आ रहा आगे
पार्टी के सूत्रों की मानें तो जल मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने व्यस्तता का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। उनका विधान परिषद में नेता पद से इस्तीफा देने के बाद अब अटकलें लगाई जा रही है कि अब पार्टी उच्च सदन में नेता का दायित्व किसे सौंपेगी। फिलहाल इसे लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। ऐसा  बताया जा रहा है कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद का नेता बनाया जा सकता है क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि प्रदेश अध्यक्ष पद से हटने के बाद स्वतंत्र देव सिंह का कद डिप्टी सीएम केशव से छोटा हो गया है। इसलिए वरिष्ठता के आधार पर नेता विधान परिषद का पद केशव प्रसाद मौर्य को दिया जा सकता है।

साल 2019 में स्वतंत्र देव सिंह को मिली थी जिम्मेदारी
प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा भी सदन के नेता बनने की दौड़ में हैं। पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा को प्रदेश में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया था पर लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। बता दें कि स्वतंत्र देव सिंह ने इससे पहले जुलाई के अंत में बीजेपी के यूपी प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफ दे दिया था। उनका कार्यकाल 16 जुलाई को पूरा हो गया था। साल 2019 में वह बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए थे। उनकी अध्यक्षता के दौरान बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में 255 सीटें भी जीती थीं।

एयरपोर्ट की तर्ज पर बनेंगे उत्तर प्रदेश के बस अड्डे, सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

पांच महीने की प्लानिंग...और पत्नी ने प्रेमी के साथ मिल किया बड़ा कांड, दिल दहला देगी बरेली की घटना
Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!