Opinion poll : उत्तर प्रदेश में योगी की वापसी तय, 163 सीटों पर सिमटेगी सपा, कांग्रेस-बसपा को सिंगल डिजिट

Up opinion poll 2022 : पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले इंडिया न्यूज और जन की बात का आखिरी ओपीनियन पोल सामने आया है। इसके मुताबिक अत्यधिक ध्रुवीकरण के बावजूद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार दोबारा आ रही है। 

Asianet News Hindi | Published : Feb 8, 2022 10:53 AM IST / Updated: Feb 09 2022, 11:32 AM IST

लखनऊ। पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों (Assembly election 2022) से पहले इंडिया न्यूज और जन की बात का आखिरी ओपीनियन पोल (Oinion poll) सामने आया है। इसके मुताबिक अत्यधिक ध्रुवीकरण के बावजूद उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ (Yogi adityanath) के नेतृत्व वाली भाजपा की सरकार दोबारा आ रही है। अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी भाजपा के पीछे चल रही है, लेकिन वह बहुमत से काफी दूर दिख रही है। वहीं कांग्रेस और बसपा की हालत प्रदेश में एक बार फिर काफी पतली दिख रही है। 

भाजपा को 254 तक सीटें मिलने का अनुमान
उत्तर प्रदेश की कुल 403 में से भाजपा को 228 - 254 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। सपा को प्रदेश में 138 से 163 तक सीटें मिलने का अनुमान है, जबकि कांग्रेस को अधिकतम 2 और अन्य को अधिकतम 4 सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे के मुताबिक योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली भगवा पार्टी को यहां 41.3 प्रतिशत से लेकर 43.5 प्रतिशत तक वोट शेयर मिल सकता है। समाजवादी पार्टी गठबंधन को उत्तर प्रदेश में  अधिकतम 35.5% से 38% तक वोटशेयर मिलने की उम्मीद हे। जन की बात के ओपीनियन पोल में कांग्रेस और बसपा दोनों के लिए सिंगल डिजिट में सीटें आने की भविष्यवाणी की गई है।  

पश्चिम UP में भाजपा के वोट पिछली बार से कम होंगे
ओपीनियन पोल में कहा गया है कि भाजपा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 2017 की तुलना में कम सीटें मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसके बाद भी उसे समाजवादी पार्टी की तुलना में अधिक सीटें मिलने का अनुमान है। सर्वे में सामने आया है कि 70% महिलाएं चाहती हैं कि भगवा पार्टी एक बार फिर सरकार बनाए। यह भगवा पार्टी के लिए सबसे बड़ा जीत का फैक्टर हो सकता है। 

किस चरण में किसे कितनी सीटें
पहला चरण कुल 58 सीटों पर चुनाव होना है। इसमें भाजपा को सबसे ज्यादा 40 सीटें मिलने का अनुमान है। सपा के खाते में 18 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य कोई भी पार्टी इस चरण में खाता भी नहीं खोलती दिख रही है। 

दूसरा चरण कुल 55 में से 23 सीटें भाजपा जीतती दिख रही है। इस चरण में सपा को 32 सीटें मिलने की उम्मीद है। यानी यहां सपा मजबूत है। इस चरण में कांग्रेस और बसपा शून्य पर दिख रही हैं। 

तीसरा चरण कुल 59 सीटों में से भाजपा के खाते में 40 सीटें जा रही हैं, जबकि सपा को फिर 18 सीटें मिलने की उम्मीद है। इस चरण में कांग्रेस एक सीट पर खाता खोल सकती है। बसपा के इस चरण में भी सबसे पीछे रहने की संभावना है। 

चौथा चरण  कुल 60 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में भाजपा 40 सीटें जीत सकती है। इस चरण में बसपा दो सीटों पर जीतती नजर आ रही है। बाकी 18 सीटें सपा के खाते में जा सकती हैं। 

पांचवा चरण 61 सीटों पर चुनाव होना है। इस चरण में भाजपा 35 सीटें जीत सकती है। सपा के खाते में 21 और बसपा के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं। इस चरण में कांग्रेस 1 और निर्दलीयों/अन्य के खाते में 2 सीटें जाती दिख रही हैं। 

छठा चरण 57 सीटों पर भाजपा 32 सीटों पर भारी है। सपा को 22 और बसपा को 2 सीटें मिल सकती हैं। इस चरण में अन्य के खाते में भी एक सीट जा सकती है। 

सातवां और अंतिम चरण भाजपा 23 सीटें जीत सकती है। इस चरण में कुल 53 सीटों पर चुनाव होना है। 29 सीटों पर सपा आगे दिख रही है, जबकि अन्य के खाते में एक सीट जा सकती है। 

महिलाओं की क्या राय
उत्तर प्रदेश की 70 फीसदी महिलाओं की राय है कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बने। 15 फीसदी महिलाएं ही सपा के पक्ष में बात करती हैं। 10 फीसदी महिलाओं की पसंद बसपा सरकार है, जबकि 5 फीसदी ने कांग्रेस को बेहतर बताया है। चुनाव में 35 फीसदी लोग धर्म और जाति के आधार पर वोट करेंगे। कानून व्यवस्था के नाम पर 25 फीसदी लोग वोट डालेंगे। बेरोजगारी का मुद्दा चुनावों में 11 प्रतिशत वोटरों को मोड़ सकता है, जबकि सरकारी योजनाओं के लाभ का मुद्दा 16 फीसदी तक असर करेगा। 13 फीसदी 

18 हजार लोगों पर सर्वे 
ओपीनियन पोल के लिए यह सर्वे 31 जनवरी से पांच फरवाी 2022 के बीच किया गया। इसमें 18 हजार लोगों से बात की गई। सर्वे में 18 से 35 आयु वर्ग के 30 फीसदी लोग शामिल हुए, जबकि 35 से 45 आयु वर्ग के 45 फीसदी लोगों ने अपनी राय रखी। 45 साल से ऊपर वाले 25 प्रतिशत लोगों की राय भी सर्वे में शामिल की गई है। 

यह भी पढ़ें
पंजाब चुनाव में जन की बात का ओपिनियन पोल: AAP को 60+ सीटें मिल सकती, 70% लोग बोले- कांग्रेस गुटबाजी से हार रही
गोवा को नेहरू जी की वजह से 15 साल ज्यादा गुलामी झेलनी पड़ी, उन्हें गोवा से ज्यादा अपनी छवि की चिंता थी : मोदी
Parliament Session : मोदी ने कांग्रेस के अधीर रंजन चौधरी को दिया ऐसा जवाब कि विपक्ष भी नहीं रोक पाया हंसी

Share this article
click me!