जापानी मैडम को हुआ बस्ती के इंजीनियर से प्यार, हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी

Published : Nov 30, 2022, 11:36 AM IST
जापानी मैडम को हुआ बस्ती के इंजीनियर से प्यार, हिंदू रीति-रिवाजों से हुई शादी

सार

बस्ती पहुंची एक जापानी युवती ने इंजीनियर अजीत कुमार से शादी की। अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। दोनों के इस फैसले में परिवार के लोगों की भी रजामंदी थी। 

बस्ती: प्यार सात समंदर पार बैठे अपने प्यार को भी ढूंढ लेता है यहा सरहद नहीं देखता। ऐसा ही कुछ यूपी के बस्ती जिले में देखने को मिला है। यहां जापान की रहने वाली एक युवती इंजीनियर अजीत से दिल लगा बैठी। प्यार पाने के लिए युवती सात समंदर पार से भारत पहुंच गई। इसके बाद बस्ती निवासी अजीत त्रिपाठी और मसाको एक दूसरे से शादी कर जीवन साथी बन गए। यह शादी आसपास के क्षेत्रों में भी चर्चा का विषय बनी हुई है। लोग जापानी बहू को देखने के लिए भी उत्सुक हैं।

काम के दौरान हुई मुलाकात और प्यार में बदली दोस्ती 
बस्ती जनपद के रहने वाले दुबौलिया थाना क्षेत्र के डेईडिहा गांव के रहने वाले अजीत त्रिपाठी जापान की एक प्राइवेट कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। अजीत के पिता खेती किसान की काम करते हैं। अजीत त्रिपाठी ने 2012 में पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी में बीटेक किया था। जापान की राजधानी टोक्यो में उन्हें इंजीनियर पद के लिए नौकरी मिल गई थी। 2020 में टोक्यो में ऑनलाइन मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम करने वाली मसाको से अजीत की मुलाकात हुई और दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने एक दूसरे का साथ निभाने की कसम खा ली। समय बीतने के बाद साथ दोनों ने एक दूसरे से शादी का फैसला किया। दोनों परिवारवालों ने इनका साथ भी दिया। 

घरवालों ने किया जापानी बहू का स्वागत 
मसाको अपनी मां और कुछ दोस्तों के साथ भारत आई और बड़ेबन स्थित मैरिज हाल में उन्होंने अजीत त्रिपाठी से शादी की। शादी की रस्मों को हिंदू रीति-रिवाजों से निभाया गया। भारतीय परिधान में सजी, हाथों में मेंहदी लगाए मसाको ने अजीत के गले में वरमाला डाली और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। इसके बाद घरवालों ने परंपरा के साथ जापानी बहू का स्वागत किया। 

बहराइच: यूपी रोडवेज की बस और ट्रक में हुई टक्कर, 6 की मौत और 15 यात्री घायल

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Mausam Today: आज साफ आसमान के तेज धूप और गर्मी, क्या 35°C पार करेगा पारा?
Prayagraj Metro: प्रयागराज में मेट्रो का मेगा प्लान! 44 किमी नेटवर्क से बदलेगी शहर की तस्वीर