BJP में जितिन प्रसाद की एंट्री, अदिति सिंह का भी आया रिएक्शन,कहा-मैं भी तय करूंगी किस पार्टी से लड़ना है चुनाव

Published : Jun 09, 2021, 07:55 PM ISTUpdated : Jun 09, 2021, 08:21 PM IST
BJP में जितिन प्रसाद की एंट्री, अदिति सिंह का भी आया रिएक्शन,कहा-मैं भी तय करूंगी किस पार्टी से लड़ना है चुनाव

सार

अदिति सिंह ने कहा है कि यूपी की सियासत में जमीन पर कांग्रेस को काम करने की जरूरत है। मैं सच और साफ बोलती हूं। मेरी बात अगर किसी को बुरा लगती है तो इसका कुछ नहीं कर सकते। मैं प्रियंका गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं करती लेकिन उन्हें खुद देखने की जरूरत है।  

लखनऊ (Uttar Pradesh) । जितिन प्रसाद के भाजपा में जाने के बाद कांग्रेस को झटका लगा है। इसी बीच कांग्रेस की बागी विधायक अदिति सिंह ने बड़ा बयान दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने साफ कर दिया है कि आने वाले समय में वह तय करेंगी कि उन्हें किस पार्टी से चुनाव लड़ना है।

एक परिवार की पार्टी बनकर रह गई है कांग्रेस
अदिति सिंह ने कहा कि जितिन प्रसाद का भविष्य बीजेपी में उज्जवल रहेगा। कांग्रेस एक परिवार की पार्टी बन रही है। ये कांग्रेस के लिए बड़ा नुकसान है। पार्टी को आत्ममंथन करना होगा कि आखिर क्यों वरिष्ठ नेता जैसे ज्योतिरादित्य सिंधिया और जितिन प्रसाद छोड़कर जा रहे हैं।

प्रियंका को खुद देखने की जरूरत
अदिति सिंह ने कहा है कि यूपी की सियासत में जमीन पर कांग्रेस को काम करने की जरूरत है। मैं सच और साफ बोलती हूं। मेरी बात अगर किसी को बुरा लगती है तो इसका कुछ नहीं कर सकते। मैं प्रियंका गांधी पर कोई टिप्पणी नहीं करती लेकिन उन्हें खुद देखने की जरूरत है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: यूपी में 45°C पारा के साथ भीषण लू जारी, जानिए लखनऊ-कानपुर समेत अपने शहर का हाल
Gorakhpur Shamli Expressway: बरेली के 53 गांवों की बदलेगी किस्मत, जमीन अधिग्रहण शुरू