पति को फंसाने के लिए 5 माह के भतीजे की हत्यारी बन गई बुआ, जिंदा ईशन नदी में फेंकने के बाद फैलाई थी ये अफवाह

Published : Nov 21, 2022, 11:34 AM ISTUpdated : Nov 21, 2022, 11:37 AM IST
पति को फंसाने के लिए 5 माह के भतीजे की हत्यारी बन गई बुआ, जिंदा ईशन नदी में फेंकने के बाद फैलाई थी ये अफवाह

सार

यूपी के कानपुर में पति को फंसाने के लिए महिला ने पांच माह के भतीजे को जिंदा ईशन नदी में फेंक दिया था। बीते 14 नवंबर को पांच माह का मासूम घर से लापता हो गया था। परिजनों ने बहनोई पर बच्चे को अगवा करने का आरोप लगाया था।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में 5 माह के मासूम का शव ईशन नदी में उतराता मिला था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई थी। बिल्हौर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर दिया है। बता दें कि पांच माह के मासूम को उसकी बुआ ने मौत के घाट उतारा था। पति को हत्या के झूठे आरोप में फंसाने के लिए बच्चे को ईशन नदी में फेंक दिया था। इसके बाद उसने पति द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की झूठी कहानी फैला दी। बता दें कि यह मामला बिल्हौर कोतवाली क्षेत्र के लालू पुरवा गांव का है। लालू पुरवा गांव निवासी रिंकू निषाद का 5 माह का बेटा बीते 14 नवंबर को घर से संदिग्ध तरीके से लापता हो गया था।

घर से गायब हो गया था 5 माह का मासूम 
परिजनों ने बताया था कि बच्चा घर में सो रहा था। इसी बीच बच्चे के गायब होने से अफरा-तफरी मच गई। बच्चे के पिता रिंकू ने उन्नाव के बांगरमऊ निवासी अपने बहनोई देशराज पर मासूम को अगवा करने का आरोप लगाया था। रिंकू की शिकायत के आधार पर पुलिस ने देशराज के खिलाफ केस दर्जकर मामले की जांच शुरूकर दी थी। रिंकू ने बताया था कि उसकी बहन सीता से पति देशराज का विवाद चल रहा था। वहीं बीते शुक्रवार को ईशन नदी में बच्चे का शव उतराता मिला था। घरवालों ने बच्चे की हत्या का आरोप देशराज पर लगाया था। वहीं पुलिस ने देशराज को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरूकर दी थी।

पति से विवाद के बाद मायके में रह रही थी महिला
पुलिस जांच में देशराज में संलिप्तिता मामले में नहीं पाई गई। इसके बाद पुलिस ने घर के अन्य सदस्यों से मामले की पूछताछ शुरू की। वहीं सीता पर शक होने के बाद पुलिस ने उससे मामले की पूछताछ की। सख्ती बरतने पर सीता ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। सीता ने बताया कि पति देशराज से विवाद के बाद वह अपने भाई के साथ रह रही थी। पति को फंसाने के लिए उसने भतीजे को जिंदा ही नदी में फेंक दिया और पति द्वारा बच्चे को उठा ले जाने की अफवाह फैला दी। पुलिस ने बताया कि जांच में देशराज की लोकेशन घटना के आसपास नहीं मिलने पर शक की सुई परिजनों की ओर घूम गई थी।

FB पर हुई दोस्ती के बाद बिहार से कानपुर के होटल तक पहुंची युवती, कमरे की लाइट जलाते ही उड़े प्रेमिका के होश

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026: AI प्रशिक्षण, डेटा सेंटर, रोबोटिक्स मिशन और महिला उद्यमिता पर योगी सरकार का बड़ा फोकस
UP Gramodyog Yojana: ग्रामीण युवाओं के लिए 800 नई इकाइयां, 16 हजार रोजगार और 10 करोड़ सहायता