कानपुर देहात, यूपी चुनाव 2022 रिजल्ट : जानें जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च गुरुवार को जारी हो गया। कानपुर देहात में सभी 4 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ। इस जिले की सभी सीटों पर भाजपा ने जीत दर्ज की है। 

Asianet News Hindi | Published : Mar 9, 2022 8:37 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 06:57 PM IST

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का परिणाम 10 मार्च, गुरुवार को जारी हो चुका है। कानपुर देहात में सभी 4 विधानसभा सीटों पर मतदान तीसरे चरण में 20 फरवरी को संपन्न हुआ। यहां सभी सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है। जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों (Assembly Seats) पर वोटिंग तीसरे चरण (Third Phase Voting) में यानी 20 फरवरी को संपन्न हो गई। 2017 के विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2017) में यहां भाजपा का दबदबा था। पिछले चुनाव में भाजपा ने सभी चार सीटों पर जीत दर्ज की थी। रसूलाबाद इस जिले की सुरक्षित सीट है। 

Rasulabad Assembly seat 2022 Live : यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। यह सुरक्षित सीट है। रसूलाबाद विधानसभा सीट पर भाजपा से पूनम संखवार, सपा गठबंधन से कमलेश चंद्र दिवाकर, बसपा से सीमा संखवार और कांग्रेस से मनोरमा संखवार प्रत्याशी थे । 2017 में भाजपा निर्मला संखवार  करीब 33 हजार वोटों से जीती थीं।   

Latest Videos

Akbarpur Raniya Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। अकबरपुर रनियां सीट पर भाजपा से प्रतिभा शुक्ला, सपा गठबंधन से आरपी कुशवाहा, बसपा से विनोद पाल और कांग्रेस से अंबरीष सिंह गौर प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा की प्रतिभा शुक्ला ने करीब 29 हजार वोटों से जीत दर्ज की थी।  

Sikandra Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।  सिकंदरा सीट पर भाजपा से अजीत पाल सिंह, सपा गठबंधन से प्रभाकर पांडे, बसपा से लाल जी शुक्ला और कांग्रेस से नरेश कटियार मैदान में थे। 2017 में भाजपा से मथुरा प्रसाद पाल करीब 38 हजार वोटों से जीते थे।   

Bhognipur Assembly seat 2022 result Live : यहां से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।  भोगनीपुर सीट पर भाजपा से राकेश सचान, सपा गठबंधन से नरेंद्र पाल मनु, बसपा से जुनैद खान और कांग्रेस से गोविंद निषाद प्रत्याशी थे। 2017 में भाजपा से विनोद कुमार कटियार करीब 19 हजार वोटों से जीते थे। 

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन थी महालक्ष्मीः हेमंत से शादी-अशरफ से दोस्ती, नतीजा- बॉडी के 40 टुकड़े । Bengaluru Mahalakshmi
आखिर क्यों 32 दिन में दोबारा जेलेंस्की से मिले PM Modi, सामने आया बड़ा प्लान
गैस से क्रेडिट कार्ड तक...1 अक्टूबर से बदल जाएंगे 5 नियम । 1 October New Rule
कौन है संजय शिदें? बदलापुर कांड के आरोपी को दी मौत, दाऊद के भाई को किया था अरेस्ट । Badlapur
सिर्फ एक क्लिक आपको पहुंचा सकता है जेल, आपके फोन में भी तो नहीं हैं ऐसे वीडियो । Child Pornography