
कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक अनोखी शादी का मामला आया है। शादी के बाद पति ने अपनी पत्नी पर किन्नर होने का आरोप लगाया है। यह घटना कानपुर के बिधनू थाना क्षेत्र की है। ग्राम भारू बंगला निवासी डॉ. बुजुर्ग सत्यप्रकाश वर्मा की शादी एक किन्नर से हो गई है। जिसका पता उन्हें शादी के कुछ दिन बाद चला। बुजुर्ग डॉक्टर सत्यप्रकाश वर्मा ने बताया कि उनकी पत्नी का असमय निधन हो गया था। जिसके बाद रिश्तेदार उनसे दोबारा शादी करने के लिए कहते थे। रिश्तेदारों के कहने पर उन्होंने वर्ष 2017 में अनीता कश्यप नामक युवती से विवाह कर लिया।
पति ने पत्नी पर लगाया किन्नर होने का आरोप
बुजुर्ग डॉक्टर का कहना है कि शादी के कुछ समय बाद उन्हें पत्नी के किन्नर होने की बात पता चली तो वह अवाक् रह गए। उन्होंने बताया कि शादी के बाद उनकी पत्नी अनीता, उसके पिता बाबूराम, भाई सनी, मिथुन और सुनील ने मिल कर उनके घर और क्लीनिक पर कब्जा कर लिया है। उनका आरोप है कि पत्नी अनीता और उसके मायके वाले उनकी प्रॉपर्टी हथियाना चाहते हैं। सत्यप्रकाश वर्मा पर उनकी पत्नी अनीता प्रॉपर्टी उसके नाम करने का दबाव बना रही है। विरोध करने पर उनको घर से बाहर निकाल दिया। घर होते हुए भी वह सड़क पर रहने को मजबूर हैं।
पीड़ित को नहीं मिला न्याय
सत्यप्रकाश वर्मा ने आरोप लगाते हुए कहा कि वह आला अधिकारियों से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इससे पहले भी कई वर्षों से वह अधिकारियों के चक्कर लगाकर निराश हो चुके हैं। लेकिन उनको न्याय नहीं मिला है। पीड़ित का कहना है कि यदि उनको न्याय नहीं मिला तो वह आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। पीड़ित के मुताबिक, अनीता ने उनके क्लीनिक पर कब्जा कर लिया है और वह खुद क्लीनिक चला रही है। अगर किसी मरीज के साथ कोई हादसा होता है तो इसका जिम्मदार कौन होगा।
उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।