दुकानदार हत्या मामले में हुई विधवा महिला की एंट्री, डीप फ्रीजर में मिला था शव, फॉरेंसिक टीम भी हुई हैरान

Published : Nov 16, 2022, 11:02 AM IST
दुकानदार हत्या मामले में हुई विधवा महिला की एंट्री, डीप फ्रीजर में मिला था शव, फॉरेंसिक टीम भी हुई हैरान

सार

यूपी के कानपुर में हुए दुकानदार कुबेर सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस की टीम विधवा महिला से पूछताछ करने के बांदा रवाना हो गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि मृतक के घर पर कई महिलाओं का आना-जाना था।

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले में हुए दुकानदार कुबेर सिंह हत्याकांड मामले में पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं। मामले की जांच में जुटी पुलिस मृतक के घर पर रहने वाली विधवा महिला से पूछताछ करने के लिए बांदा रवाना हो गई है। वहीं पुलिस ने आसपास के गांव निवासी 6 लोगों से मामले की पूछताछ कर बयान दर्ज कर लिये हैं। बता दें कि बीते रविवार को कुबेर सिंह का शव घर में बनी दुकान में रखे डीप फ्रीजर में रखा मिला था। रनियां से आए भतीजे सुरेश ने कुबेर के शव को देखा था। वहीं शुरूआती जांच में सामने आया कि मृतक का बांदा में रहने वाले पहलवान से लेनदेन का कुछ विवाद चल रहा था। 

विधवा महिला से होगी पूछताछ
इसके अलावा पुलिस को जानकारी मिली कि बांदा के पैलानी निवासी एक विधवा महिला का कुबेर सिंह के घर पर आना-जाना था। वहीं पुलिस को पता चला है कि मृतक के घर अक्सर महिलाएं आती-जाती रहती थीं। फिलहाल पुलिस अब इन महिलाओं की पहचान करने में जुटी है। पुलिस का मानना है कि इस हत्याकांड के पीछे किसी करीब का हाथ है। कातिलों को कुबेर सिंह के बारे में काफी जानकारी थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने  वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि महिलाओं से पूछताछ के बाद हत्या की वजह सामने आएगी। 

कई लोगों ने मिलकर दिया घटना को अंजाम
बता दें कि खड़ेश्वर गांव में परचून दुकानदार कुबेर सिंह की हत्या करने के लिए सिर और गर्दन पर बेरहमी से ताबड़तोड़ हमला किया गया, जब तक कि उसकी सांसे नहीं थम गईं। पूरे शरीर में जख्म ही जख्म मिले हैं। वहीं जांच में बांदा कनेक्शन सामने आया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट ने बताया कि जिस तरह से इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। उसमें एक से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। क्योंकि इस घटना को अकेला व्यक्ति अंजाम नहीं दे सकता है। वहीं आरोपी ने जिस हथियार से कुबेर पर हमला किया था, वह भी अभी तक पुलिस को नहीं मिला है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुबेर का की-पैड वाला मोबाइल बरामद किया है। इसके अलावा टीम ने फिंगर प्रिंट भी एकत्र किए हैं। 

कानपुर: दरोगा 4 दिन बाद हार गए जिंदगी की जंग, महिला सिपाही की ब्लैकमेलिंग और निलंबन से परेशान होकर खाया था जहर

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट