SP नेता सोलंकी मामले में पुलिस का बड़ा दावा, कहा- रिश्तेदार के पास है फर्जी आधार, दर्ज किए जाएंगे वादी के बयान

Published : Dec 08, 2022, 01:24 PM IST
SP नेता सोलंकी मामले में पुलिस का बड़ा दावा, कहा- रिश्तेदार के पास है फर्जी आधार, दर्ज किए जाएंगे वादी के बयान

सार

सपा विधायक इरफान सोलंकी पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। विधायक ने जिससे फर्जी आधार को बनवाकर हवाई यात्रा की थी पुलिस जल्द उसको बरामद करने वाली है। बताया जा रहा है कि पुलिस को इस मामले में अहम सुराग मिला है।

कानपुर: समाजवादी पार्टी के विधायक इरफान सोलंकी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। सपा विधायक पर पुलिस का शिकंजा कसता जा रहा है। बता दें कि सपा विधायक सोलंकी ने जिससे फर्जी आधार को बनवाकर हवाई यात्रा की थी पुलिस जल्द उसको बरामद करने वाली है। बताया जा रहा है कि पुलिस जांच में आधार का सुराग लग गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जेल भेजी जा चुकी सपा नेत्री नूरी शौकत के एक रिश्तेदार के पास आधार का होना बताया जा रहा है। वहीं पुलिस कभी भी उनको गिरफ्तार कर सकती है। 

पुलिस आरोपी की कर रही तलाश
विधायक को फरार कराने में नूरी के इस रिश्तेदार ने मदद की थी। पुलिस के अनुसार, फरार होने के बाद इरफान सोलंकी ने इस आधार को ठिकाने लगा दिया था। जिसके बाद पुलिस उस रिश्तेदार की तलाश में जुट गई है। बता दें कि पुलिस ने कुछ लोगों को शक के आधार पर हिरासत में लिया है। इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान व अन्य लोगों के खिलाफ जाजमऊ थाने में मंगलवार रात दो केस दर्ज किए गए थे। जिनमें से एक केस रंगदारी तो वहीं दूसरा मामला जमीन कब्जा व मारपीट का है। वहीं बीते बुधवार को पुलिस वादी को बयान के लिए बुलाया था।

पुलिस विधायक पर लगा सकती है गैंगस्टर एक्ट
बयान देने के लिए बुलाए गए वादी ने बताया था कि वह किसी अन्य काम में व्यस्त है। जिसके बाद वादी ने गुरुवार यानि की आज के लिए समय मांगा था। आज वह अपने बयान दर्ज कराएंगे। फिलहाल सपा विधायक सोलंकी पर अब कुल 13 केसों का आपराधिक इतिहास हो गया है। वहीं अभी कई अन्य केस दर्ज किए जाने की संभावना है। बताया जा रहा है कि पुलिस इरफान सोलंकी और उनके भाई रिजवान की आपराधिक हिस्ट्री को भी खोलेगी और उनपर गैंगस्टर भी लगाएगी। विधायक के फरार होने के दौरान पुलिस ने दावा किया था कि सपा विधायक सोलंकी ने फर्जी आधार बनाकर दिल्ली से मुंबई तक का हवाई सफर किया था। फिलहाल सपा विधायक औऱ उनके भाई रिजवान ने खुद को सरेंडर कर दिया था।

SP नेता सोलंकी का मददगार बना अशरफ बोला- विधायक को बचाने के लिए रची साजिश, ऐसे बना था फर्जी आधार

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

LDA New Project: आसान किश्तों में मिलेगा सुपर लग्जरी अपार्टमेंट, अब किराए से छुटकारा!
लखनऊ गोमती रिवर फ्रंट हुआ पुराना! अब 300 एकड़ में बनने जा रहा है 'गोमती रिवर फॉरेस्ट'