आरती खत्म होने तक नहीं किया गया इंतजार, कानपुर में धर्मस्थल पर पथराव के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

Published : Dec 14, 2022, 12:10 PM IST
आरती खत्म होने तक नहीं किया गया इंतजार, कानपुर में धर्मस्थल पर पथराव के बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची

सार

यूपी के कानपुर में धर्मस्थल पर पथराव का मामला सामने आया। मौके पर भारी संख्या में फोर्स की तैनाती कर दी गई है। वहीं पुलिस मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है। 

कानपुर: स्वरूपनगर में बेनाझाबर डेयरी मोहल्ला में धार्मिक स्थल पर पूजा-अर्चना के दौरान पथराव का मामला सामने आया। इस बीच आरोपितों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारे लगाए और मारपीट कर माहौल बिगाड़ने का प्रयास किया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपित वहां से फरार हो गए। इस मामले में पुलिस ने पिता-पुत्र समेत 6 लोगों पर धमकाने और भावनाएं भड़काने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। 

आरती खत्म होने तक नहीं किया गया इंतजार
आपको बता दें कि बेनाझाबर चर्च के सामने खंडेश्वरी देवी का पुराना मंदिर है। इसी मंदिर के बगल में नियाजुद्दीन मकान का निर्माण करवा रहे थे। सोमवार की देर शाम मंदिर में आरती के दौरान लोग चबूतरे पर बैठे हुए थे। इसी बीच मकान बनवा रहे लोग वहां से ईंट उठाकर ले जाने लगे। लोगों ने उनसे आरती खत्म होने तक इंतजार के लिए कहा। आरोप है कि नियाजुद्दीन और उनके बेटे शमीम, सलमान, सिराजुद्दीन और नसीम गाली-गालौज करने लगे। इसी के बाद छत से धर्मस्थल पर पथराव होने लगा। इस बीच विवाद के आगे बढ़ते ही दोनों ही ओर से लोग बाहर निकल आए। 

कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची, दर्ज किया गया केस
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि नियाजुद्दीन और उनके बेटों ने वहां मौजूद महिलाओं से अभद्रता की। आरोपितों ने पाकिस्तान के पक्ष में नारेबाजी भी की। मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी सर्किल फोर्स और रैपिड रिस्पांस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। हालांकि उससे पहले ही आरोपित वहां से फरार हो गए। वहीं पुलिस का कहना है कि धार्मिक स्थल के पास मकान का निर्माण कार्य चल रहा था छज्जा गिरने से ही ईंट पत्थर वहां पर गिरे थे। वहां पथराव और तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है। मौके पर फोर्स की तैनाती कर दी गई है। दूसरे पक्ष की ओर से मिली तहरीर पर 6 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

होमगार्ड पिता को कार से रौंदने के बाद मारी 3 गोली, जानिए क्यों मां की मौत के 3 माह बाद ही बेटा बन गया हत्यारा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Budget 2026-27: नगर विकास, स्मार्ट सिटी और शहरी अवसंरचना से बदलेगा नया उत्तर प्रदेश
UP Budget 2026-27: जेवर एयरपोर्ट, हवाई कनेक्टिविटी और EV बसों को मिला बड़ा बजट सपोर्ट