लगातार दूसरी बार केशव मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के डिप्टी सीएम पद के लिए ली शपथ

Published : Mar 25, 2022, 04:45 PM ISTUpdated : Mar 25, 2022, 05:06 PM IST
लगातार दूसरी बार केशव मौर्य को मिली बड़ी जिम्मेदारी, यूपी के डिप्टी सीएम पद के लिए ली शपथ

सार

बीजेपी ने लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य के नाम पर मुहर लगा दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में केशन प्रसाद मौर्य ने अपने जन्मस्थान सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त दी।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में शुक्रवार को योगी 2.0 सरकार का शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। उप मुख्यमंत्री पद के लिए तमाम लोगों के नाम चर्चाओं मे चल रहे थे। लेकिन आखिर में डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई। बीजेपी ने लगातार दूसरी बार डिप्टी सीएम के लिए केशव मौर्य के नाम पर मुहर लगा दी। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में योगी के बाद केशव प्रसाद मौर्य ने उप मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ ले ली है। 

बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में केशन प्रसाद मौर्य ने अपने जन्मस्थान सिराथू विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन वह चुनाव हार गए। सपा प्रत्याशी पल्लवी पटेल ने केशव प्रसाद मौर्य को शिकस्त दी। सपा प्रत्याशी को 1,06, 278 वोट मिले जबकि डिप्टी सीएम को 98,941 मत प्राप्त हुए थे। 

कौशांबी जिले के सिराथू में हुआ था केशव का जन्म
केशव प्रसाद मौर्य का जन्म 7 मई 1969 को कौशांबी जिले के सिराथू में हुआ था। उनके पिता का नाम श्यामलाल मौर्य और माता का नाम धनपति देवी था। उनके प‍िता एक साधारण क‍िसान थे। केशव मौर्य ने इलाहाबाद के हिंदी साहित्य सम्मेलन से हिंदी साहित्य में ग्रेजुएशन किया है।

जीवन के संघर्षों के द‍िनों में केशव प्रसाद मोर्या ने पढ़ाई के लिए अखबार भी बेचे और चाय की दुकान भी चलाई. उनकी पत्‍नी का नाम राजकुमारी देवी है और उनके दो बच्चे हैं।

पहली बार चुनाव लड़ने पर मिले थे मात्र 284 वोट
केशव प्रसाद मोर्या ने 2002 में पहला व‍िधानसभा चुनाव लड़ा था, लेक‍िन वह 2012 में पहली बार व‍िधानसभा पहुंचे. केशव प्रसाद मौर्य ने अपना पहला चुनाव बांदा विधानसभा सीट से 2002 में लड़ा था। इस चुनाव में उन्हें मात्र 284 वोट मिले और वह 13वें नंबर पर रहे। इस चुनाव में बसपा के बाबूलाल कुशवाहा ने जीत दर्ज की थी। 

वहीं 2007 के विधानसभा चुनाव में केशव प्रसाद मौर्य इलाहाबाद पश्चिमी सीट से बीजेपी उम्मीदवार के तौर पर मैदान में थे, इस बार उन्हें बसपा की पूजा पाल से हार का सामना करना पड़ा था। इस चुनाव में बसपा की पूजा पाल को 56,198 वोट मिले थे. तो केशव प्रसाद मौर्य को 11,111 वोट मिले थे और वह तीसरे नंबर पर रहे थे। 

2014 में फूलपुर से बने सांसद
2014 के लोकसभा चुनाव में वह फूलपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर मैदान में थे और चुनाव जीतकर संसद पहुंचे। इस चुनाव में उन्होंने समाजवादी पार्टी के धर्मराज सिंह पटेल को हराया था। इस चुनाव में भाजपा उम्मीदवार केशव मौर्य को 5,03,564 वोट मिले थे, जबकि सपा के धर्मराज सिंह पटेल को 1,95,256 वोट मिले थे। 

2016 में बने यूपी भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष
साल 2016 में केशव प्रसाद मौर्य को उत्तर प्रदेश बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया गया था। केशव प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने 2017 के विधानसभा चुनाव में बंपर जीत दर्ज की थी। इस चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में सफल हुई थी। 

2017 में उप मुख्यमंत्री बने केशव प्रसाद मौर्य
उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सरकार बनने के बाद केशव प्रसाद मौर्य मुख्यमंत्री पद की रेस में सबसे आगे चल रहे थे, लेकिन बाद में शीर्ष नेतृत्व ने योगी आदित्यनाथ के ऊपर भरोसा जताया और केशव प्रसाद मौर्य को उपमुख्यमंत्री पद दिया गया। 18 सितंबर 2017 को केशव प्रसाद मौर्य को विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया गया। 

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Prayagraj Weather: दिन में ठंडी हवाएं, रात में गिरेगा तापमान, जानिए आज प्रयागराज में मौसम का हाल
Lucknow Weather Update: पछुआ हवाओं से और बढ़ेगी ठंड? जानिए लखनऊ के मौसम का ताजा हाल