लखीमपुर: शारदा नदी का किनारा फटने से मिट्टी के ढेर में दबी 5 लड़कियां, 2 की मौत, दर्दनाक मंजर देख मचा कोहराम

Published : Oct 30, 2022, 04:06 PM IST
लखीमपुर: शारदा नदी का किनारा फटने से मिट्टी के ढेर में दबी 5 लड़कियां, 2 की मौत, दर्दनाक मंजर देख मचा कोहराम

सार

यूपी के लखीमपुर खीरी में शारदा नदी के किनारे से मिट्टी लेने गई पांच लड़कियां मिट्टी के ढांग के नीचे दब गई। इस हादसे में दो लड़कियों की मौत हो गई। वहीं अन्य तीन लड़कियों की हालत सामान्य बताई जा रही है। हादसे की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में एक बड़ा हादसा हो गया। घर की लिपाई करने के लिए मिट्टी लेने गई पांच लड़कियां मिट्टी के ढांग के नीचे दब गई। इस सूचना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों की मदद से तीन लड़कियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो लड़कियों की इस हादसे में मौत हो गई। लड़कियों की मौत से गांव में मातम पसर गया। बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान एक लड़की की मौके पर ही मौत हो गई। 

मिट्टी में दबकर पानी में डूब गई थीं लड़कियां
बता दें कि यह मामला भीरा थाना क्षेत्र के ढखिया गांव का है। रविवार दोपहर गांव में रहने वाली 12 वर्षीय पूनम और 13 वर्षीय शिवानी अपनी तीन अन्य सहेलियों के साथ पास बह रही शारदा नदी के किनारे मिट्टी निकालने गई थीं। मिट्टी निकालने के दौरान अचानक से ढांग फट गई। जिससे कि मिट्टी में दबकर लड़कियां पानी में डूब गईं। फिलहाल तीनों सुरक्षित लड़कियों की हालत सामान्य बताई जा रही है। लड़कियों की चीख पुकार सुन आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर एकत्र हो गए। कड़ी मशक्कत के बाद आनन-फानन में सभी को बाहर निकाला गया। 

दो लड़कियों की हादसे में हुई मौत
इसके बाद गंभीर रूप से घायल शिवानी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक लड़कियों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। इस हादसे में पूनम और शिवानी की मौत हो गई है। जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने फौरन मौके पर पहुंच कर लोगों से मामले की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने मामले पर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। 

UP के दुधवा और पीलीभीत वन क्षेत्र में बनेगा नया हाथी रिजर्व, भारत सरकार ने CM योगी के प्रयासों को दी हरी झंडी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जिंदा दफनाने जा रहा था अपने ही 3 बच्चे… पड़ोसियों की सूचना ने टल गई बड़ी त्रासदी
शुभम जायसवाल की तलाश तेज: ईडी ने 25 ठिकानों पर मारी दबिश, बड़े खुलासों की उम्मीद