तिकुनिया कांड मामले में मृतक भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के पिता ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

Published : Jan 18, 2022, 07:13 PM IST
तिकुनिया कांड मामले में मृतक भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के पिता ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

सार

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया कांड में मृतक भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी पर अपराधियों का साथ देने का आरोप लगाया है। 

लखनऊ. यूपी के लखीमपुर में 3 अक्टूबर को हुए तिकुनिया हिंसा कांड मामले में मृतक भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के पिता ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर अपराधियों का साथ देने का आरोप लगाया है। 
मृतक भाजपा कार्यकर्ता शुभम मिश्रा के पिता ने कहा कि समाजवादी पार्टी अपराधियों की पार्टी है। वह लगातार अपराधियों का साथ देती है। आपको बता दें कि लखीमपुर खीरी में 3 अक्टूबर को हुई तिकुनिया हिंसा में 8 लोगों की जान गई थी, इसमें 4 किसान, एक पत्रकार और 3 भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे। शुभम मिश्रा की भी इसी दौरान मौत हुई थी। जिनके पिता ने अखिलेश यादव पर यह आरोप लगाए हैं। 

सपा में शामिल हुए थे तेजिंदर विर्क 
तेजिंदर विर्क बीते दिन समाजवादी पार्टी में शामिल हुए थे। उन्होंने अखिलेश यादव के साथ मंच साझा किया था। इस दौरान मौजूद सभी लोगों ने भाजपा को हराने और हाटने का अन्न संकल्प भी लिया था। जिसके बाद शुभम मिश्रा के पिता की यह नाराजगी सामने आई है। 

तेजिंदर विर्क पर लगाए गंभीर आरोप 
शुभम मिश्रा के पिता ने तेजिंदर विर्क पर आरोप लगाया है कि उनके आह्वान पर ही किसान वहां इकट्ठा हुए थे। किसानों के बीच ही कुछ उपद्रवियों ने उनके बेटे को मार डाला। लाठी-डंडे से निर्ममतापूर्वक उनके बेटे शुभम की हत्या की गई। तेजिंदर विर्क पर कार्रवाई न होने पर शुभम मिश्रा के पिता विजय मिश्रा ने एक तहरीर दी थी। जिसमें तेजिंदर विर्क समेत तीन लोग आरोपी थे। लेकिन अभी तक कोई एक्शन नहीं हुआ है।  

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Gaushala Modernization: जर्मन टेक्नोलॉजी से बदलेंगी गोशालाएं, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलेगा बूस्ट
Today Weather: मार्च में ही जून जैसी गर्मी! दिल्ली-लखनऊ-भोपाल में उछला पारा, जानें UP-MP के 10 शहरों का हाल