ललितपुर: दुष्कर्म में नाकाम होने पर जीजा ने रेता साली का गला, रेलवे लाइन के पास इस हाल में मिला आरोपी का शव

Published : Nov 18, 2022, 11:36 AM IST
ललितपुर: दुष्कर्म में नाकाम होने पर जीजा ने रेता साली का गला, रेलवे लाइन के पास इस हाल में मिला आरोपी का शव

सार

यूपी के ललितपुर में साली को घर में अकेला देख जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर और दुष्कर्म में असफल होने पर आरोपी जीजा ने साली का धारदार हथियार से गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

ललितपुर: उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक अमानवीय घटना सामने आई हैं। घर साली को अकेला देख जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। जब साली ने उसका विरोध किया तो आरोपी ने धारदार हथियार से गला साली का गला रेत दिया। इसके बाद आरोपी का शव देर रात पटरियों के पास बरामद हुआ। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि साली का गला रेतने के बाद आरोपी ने आत्महत्या कर ली। वहीं आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल युवती को इलाज के लिए झांसी के मेडिकर कॉलेज में भर्ती कराया गया है। यह मामला जाखलौन के एक गांव का है।

आरोपी जीजा मौके से हुआ फरार
जाखलौन के एक गांव निवासी 19 वर्षीय युवती अपने घर पर अकेली थी। युवती की मां और बहन खेत पर गई थीँ। वहीं बीते गुरुवार को शराब के नशे में धुत होकर आगरा निवासी जीजा नागेंद्र अपने ससुराल पहुंचा। यहां पर साली को अकेला देखकर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की और नाकाम होने पर उसका गला रेत दिया। घायल युवती के चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर आसपास के लोग पहुंच गए। इस दौरान आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं युवती की मां और बहन उसे लेकर जाखलौन सीएचसी पहुंची। जहां से उसे झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के शव को किया बरामद
बताया जा रहा है कि युवती की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं देर रात पुलिस को मप्र सीमा के निकट नारायणी नदी पर बने रेलवे पुल के पिलर संख्या-1006 के पर डाउन लाइन पर आरोपी नागेंद्र का शव पड़ा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साली का गला रेतने के बाद से आरोपी फरार था। आशंका है कि ट्रेन से कटकर आरोपी ने आत्महत्या कर ली है। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि पिछले दो महीने पहले बेटी के साथ दामाद नागेंद्र भी गांव आया था। गुरुवार को दामाद नारेंद्र और बेटी घर पर अकेले थे।

'बहू दो और बेटा ले जाओ' शादीशुदा प्रेमिका के प्यार में पागल प्रेमी ने देवर को किया किडनैप, घरवाले भी हैरान

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP में ससुर को बचाने दौड़ी गर्भवती बहू, फिर जो हुआ उसने पूरे गांव को झकझोर दिया!
Weather Update 21 July 2026: दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान समेत कई राज्यों में गरजेंगे बादल, जानिए कहां-कहां भारी बारिश की चेतावनी