3 बच्चे की मां को हुआ 21 साल के लड़के से प्यार, नहीं मिली मंजिल तो दोनों ने उठाया यह खौफनाक कदम

Published : Jan 19, 2020, 05:49 PM IST
3 बच्चे की मां को हुआ 21 साल के लड़के से प्यार, नहीं मिली मंजिल तो दोनों ने उठाया यह खौफनाक कदम

सार

महिला का धड़ इंजन में फंसने से राजधानी एक्सप्रेस काफी देर पाता स्टेशन पर खड़ी रही। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

औरैया (Uttar Pradesh)। तीन बच्चों की मां को गांव के ही अविवाहित 21 साल के लड़के से प्यार हो गया। मंजिल नहीं मिली तो दोनों ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर लिया। घटना फफूंद थाना क्षेत्र के पाता रेलवे ट्रैक पर हुआ। मृतक प्रेमी युगल के गांव में सन्नाता पसरा हुआ है।

इस कारण खड़ी हो गई ट्रेन
महिला का धड़ इंजन में फंसने से राजधानी एक्सप्रेस काफी देर पाता स्टेशन पर खड़ी रही। शव को हटाने के बाद ट्रेन गंतव्य को रवाना हुई। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 

पति दिल्ली में करता है नौकरी
सत्तू गांव निवासी दीपा (35) का पति मनोज दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। पुलिस के मुताबिक दीपा घर ही रहती थी। इसी दौरान दीपा को गांव के ही विनय से प्यार हो गया। बताया जाता है कि दीपा तीन बच्चों की मां थी, जबकि 21 वर्षीय विनय अविवाहित था। 

गांव से गायब थे दोनों
दोनों का प्रेम परवाना चढ़ चुका था। दोनों संदिग्ध हालत में एक दिन पहले देर शाम घर से निकलें थे। सुबह पाता रेलवे ट्रैक पर दोनों का शव पड़ा है। ग्रामीण इसे आत्महत्या किए मान रहे हैं।

जांच कर रही पुलिस
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया। ग्रामीणों से प्रारंभिक जानकारी हासिल करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही जांच पड़ताल में जुटी है।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Health News: योगी सरकार के मॉडल से यूपी में सुलभ और आधुनिक कैंसर इलाज
New Noida बनने की तैयारी तेज, 80 गांवों की जमीन पर बसेगा नया शहर, जानिए सब कुछ