लखनऊ: शराब के नशे में पति बना हैवान, बीच सड़क पर पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत

Published : Oct 12, 2022, 06:12 PM IST
लखनऊ: शराब के नशे में पति बना हैवान, बीच सड़क पर पत्नी को दी ऐसी दर्दनाक मौत

सार

यूपी के लखनऊ के इटौंजा में एक पति ने शराब के नशे में धुत होकर बीच सड़क पर अपनी पत्नी की गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। आरोपी के भाई ने बताया कि कुछ साल पहले भी वह अपनी पत्नी को बांके से मारने के लिए दौड़ा था।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के राजधानी लखनऊ के इटौंजा में एक पति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की हत्या कर दी। मंगलवार की शाम हेमी गांव में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद आरोपी पति ने बीच सड़क पर बांके से पत्नी का गला काट दिया। मौके पर ही महिला की मौत हो गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। वहीं ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया और मौके पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर मामले की पूछताछ कर रही है। पुलिस ने बताया कि हेमी गांव के श्यामू रावत के परिवार में पत्नी किरण, बेटा गगन, बेटी दिव्यांशी और छह महीने का बेटा छोटू है।

पत्नी की गर्दन पर बांके से किया ताबड़तोड़ हमला
वहीं मंगवार शाम 7 बजे के आसपास श्यामू शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा। जिसके बाद किसी बात पर उसका पत्नी के साथ झगड़ा होने लगा। विवाद अधिक बढ़ने पर श्यामू ने पत्नी को पीटना शुरूकर दिया और उसके बाल पकड़कर खींचते हुए सड़क पर लेकर पहुंच गया। इसके बाद आरोपी ने पत्नी की गर्दन पर बांके से ताबड़तोड़ कई वार किए। वहीं खून से लथपथ किरण सड़क पर तड़पने लगी। जब तक ग्रामीण उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर जाते तब तक उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी के दोनों बड़े भाई दयाराम व रामू पास में ही रहते हैं। घटना को अंजाम देने के बाद श्यामू अपने भाइयों के घर जाकर हंगामा करने लगा। आरोपी सभी को बाहर आने कि चुनौती देते हुए बोला कि आज सबको काट डालूंगा। इसके बाद उसने बाहर रखी कुर्सियों पर बांके से कई वार किए। वहीं जब ग्रामीणों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया तो वह बांका लहराकर उन्हें धमकाने लगा। 

पुलिस आरोपी से कर रही मामले की पूछताछ
काफी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आरोपी को दबोच लिया। इसी बीच मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर इटौंजा पुलिस पहुंच गई। वहीं घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र होने लगी। क्षेत्राधिकारी बीकेटी नबीना शुक्ला के अनुसार, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पूछताछ के बाद घटना की असली वजह सामने आएगी। आरोपी के बड़े भाई ने बताय़ा कि इससे पहले भी एक बार वह अपनी पत्नी को बांके से मारले के लिए दौड़ा था। बताया जा रहा है कि आरोपी गांव के बाहर बाजार में मुर्गा काटता था। करीब 6 महीने पहले वह काम छोड़कर हरियाणा के अंबाला में नौकरी की तलाश में चला गया था। जिसके बाद वह बीते सोमवार को घर वापस आया था। मंगलवार शाम आरोपी पति ने गांव के बाहर मुन्ना की दुकान से जाली काटकर मुर्गा चोरी किया। शराब के नशे में धुत होकर इस वारदात को अंजाम दे दिया। 

लखनऊ: 6वीं की छात्रा से एग्जाम में चेकिंग के बहाने टीचर ने की छेड़ाछाड़, विरोध करने पर शिक्षक ने बोली ऐसी बात

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

अय्याशी में डूबी बीवी ने Valentine Week में पति को मार डाला, 2 दिन तक लाश के साथ की हद पार
UP Digital Infrastructure: AM ग्रुप संग 1GW AI हब का MoU, UP बनेगा AI पावरहाउस