ससुराल से पहली बार मायके आई नव विवाहिता, 10 दिन बाद ही पिता के घर में उठाया ये कदम सुनकर सभी हैरान

महाराजगंज में शादी के बाद पहली बार मायके आई नवविवाहिता प्रेमी के साथ फरार हो गई। युवती घर से 50 हजार नगदी और जेवरात लेकर गई है। पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।

Asianet News Hindi | Published : Nov 6, 2022 10:00 AM IST

महाराजगंज: जनपद में एक नव विवाहिता अपने प्रेमी के साथ में फरार हो गई। युवती वहां से घर बनवाने के लिए रखे गए 50 हजार रुपए और गहने भी अपने साथ ले गई। इस मामले को लेकर नव विवाहिता के पिता ने परतावल चौकी में तहरीर दी है। पिता के अनुसार युवती शादी के बाद पहली बार ससुराल से मायके वापस आई हुई थी।

पिता के घर से गायब हुई बेटी
यह घटना परतावल क्षेत्र से सामने आई। जानकारी के अनुसार युवती की शादी 10 दिन पहले ही हुई थी। पुलिस को दी गई तहरीर में युवती के पिता ने बताया कि एक युवक बेटी को परेशान कर रहा था। शादी से पहले भी युवती के साथ भी वह छेड़छाड़ करता था। इसके बाद पिता ने नव विवाहिता को विदा करवाकर लेते आया। यहां आने के बाद युवती घर से गायब हो गई। इस प्रकरण में पिता ने बेटी के अपहरण का आरोप लगाया है। 

Latest Videos

पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी 
युवती के पिता ने बताया कि उसने घर बनवाने के लिए सरकार की ओर से मिले 50 हजार रुपए भी गायब है। इसी के साथ बेटे का मोबाइल और गहने भी गायब है। इस प्रकरण में पुलिस की ओर से पड़ताल की जा रही है। इस घटना को लेकर जहां एक ओर आरोप लगा है कि युवती अपनी मर्जी के साथ प्रेमी के साथ गायब हुई है, वहीं दूसरी ओर पिता तहरीर दूसरी ओर ही इशारा कर रही है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि पड़ताल की जा रही है कि और जल्द ही युवती का पता लगाया जाएगा। इस घटना के बाद नव विवाहिता के ससुरालवाले भी हैरान हैं। ससुरालीजन भी हैरान है कि आखिर नवविवाहिता ने शादी के दस दिन बाद ही इतना बड़ा कदम क्यों उठाया। जबकि उसके पिता हाल ही में उसे विदा करवाकर वापस गए हैं। वहीं दूसरी ओर पिता की ओर से लगाए जा रहे अपहरण के आरोप को लेकर भी वह हैरान हैं। 

'2024 में बनी सरकार तो पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी बनेंगे मंदिर' BJP नेता मोहित बेनीवाल ने दिया बयान

Share this article
click me!

Latest Videos

Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के नूंह में जनता को संबोधन।
ईरान युद्ध में उतरा तो दुनिया में मचेगा हाहाकार! आ जाएगा Oil और Gas का संकट
Congress LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने हरियाणा के चरखी दादरी में जनता को संबोधित किया
इजरायल के टारगेट पर नसरल्लाह के बाद अब ईरान का यह नेता
मुजफ्फरपुर में पानी के बीच एयरफोर्स का हेलीकॉप्टर क्रैश, देखें हादसे के बाद का पहला वीडियो