जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे पर कसा जा रहा शिकंजा, 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया जाएगा कुर्क

Published : Apr 06, 2022, 12:48 PM ISTUpdated : Apr 06, 2022, 01:12 PM IST
जेल में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे पर कसा जा रहा शिकंजा, 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति को किया जाएगा कुर्क

सार

मैनपुरी जेली में बंद बसपा नेता अनुपम दुबे पर शिकंजा कसता जा रहा है। उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए तैयारी जारी है। अनुपम दुबे पर पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या समेत 46 मुकदमे दर्ज हैं। उन्होंने 1996 में इंस्पेक्टर की हत्या की थी। 

मैनपुरी: उत्तर प्रदेश की मैनपुरी जेल में बंद हत्यारोपी बसपा नेता अनुपम दुबे की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। उनकी 9.53 करोड़ रुपए की संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया है। राजस्व विभाग की ओर से अनुपम दुबे उसके भाई अनुराग दुबे और 2 अन्य सहयोगियों की तकरीबन 19 करोड़ से अधिक की संपत्ति को चिन्हित किया गया है। ज्ञात हो कि अनुपम पर पुलिस इंस्पेक्टर की हत्या समेत 46 मुकदमे दर्ज हैं। 

आपको बता दें कि फतेहपुर के कासरट्टा मोहल्ला निवासी अनुपम दुबे के भाई अनुराग दुबे के खिलाफ 10 मुकदमे दर्ज हैं। इसी के साथ उनके सहयोगी अभिषेक रस्तोगी और पंकज रस्तोगी के खिलाफ 2-2 मुकदमे पंजीकृत हैं। अनुपम ने 14 मई 1996 को ट्रेन में पुलिस इंस्पेक्टर राम निवास की गोली मारकर हत्या कर दी थी। 

19 करोड़ से ज्यादा की है संपत्ति 
प्रभारी निरीक्षक मऊदरवाजा के द्वारा इन चारों के खिलाफ अवैध रूप से अर्जित की गई और परिजनों की चल अचल संपत्ति के जब्तीकरण के बारे में जिला मजिस्ट्रेट को रिपोर्ट दी गयी थी। यह रिपोर्ट गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत दी गई थी। जिसके बाद जिलाधिकारी की ओर से इन चारों की सभी संपत्तियों को कुर्क करने को लेकर आदेश दिए गए हैं। 

कुर्क होगी संपत्ति, तैयारी जारी  
राजस्व विभाग के मुताबिक अनुपम के पास 9 करोड़ 53 लाख और 27 हजार से अधिक की संपत्ति है। जबकि अनुराग दुबे के पास 9 करोड़ 43 लाख से अधिक की संपत्ति है। वहीं अभिषेक रस्तोगी और पंकज रस्तोगी की संपत्ति तकरीबन 50 लाख 82 हजार 600 रुपए आंकी गई है। बताया जा रहा है कि जिलाधिकारी के आदेश के बाद इन चारों की 19 करोड़ से अधिक की चल-अचल संपत्ति को कुर्क करने को लेकर तैयारी हो रही है। 

सेंट्रल बैंक में 23 दिनों में 7 ग्राहकों के लॉकर से हुई चोरी, जमकर देखने को मिला हंगामा

गोरखनाथ मंदिर हमले मामले में एटीएस खंगाल रही आरोपी मुर्तजा की कुंडली, एक को हिरासत में लिया

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

लखनऊ पुलिस का ऐसा वीडियो हुआ वायरल, भड़क गए लोग, इंस्पेक्टर को देनी पड़ी सफाई
वर्षों से अटके आवास मामलों पर योगी सरकार का बड़ा फैसला, ओटीएस-2026 लाने के निर्देश