मैनपुरी इलेक्शन रिजल्ट 2022: जानें जिले की सभी 4 विधानसभा सीटों पर कौन हारा और कौन जीता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम गुरुवार 10 मार्च को जारी हो गए। मैनपुरी जिले की चार विधानसभा सीट में से दो भाजपा और दो सपा के खाते में गई है। इस जिले की करहल विधानसभा सीट पर सभी की निगाहें टिकी थीं, क्योंकि यहां से सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मैदान में थे। 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:01 PM IST / Updated: Mar 11 2022, 02:39 PM IST

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के रिजल्ट 10 मार्च गुरुवार को जारी हो गए। जिले की चार विधानसभा सीट में से दो भाजपा, जबकि दो सपा के खाते में गई है। यहां की करहल विधानसभा सीट से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने जीत दर्ज की है। मैनपुरी जिले में 4 विधानसभा क्षेत्र हैं। मैनपुरी और करहल यादव बाहुल्य हैं, जबकि भोगांव शाक्य और किशनी सीट अनुसूचित जाति बाहुल्य है। जिले के करीब 13.65 लाख मतदाता हैं। 

MAINPURI Election Results 2022 Live: इस सीट से भाजपा प्रत्याशी जयवीर सिंह ने जीत दर्ज की है। मैनपुरी में 184028 पुरुष,158929 महिलाएं और 18 अन्य वोटर थे। यानी कुल 342975 वोटर। 2017 में मैनपुरी में कुल 38.51 प्रतिशत वोट पड़े थे। तब सपा के राजकुमार उर्फ राजू यादव ने भाजपा के अशोक कुमार को 8831 वोटों के मार्जिन से हराया था। मैनपुरी सीट से बीजेपी के जयवीर सिंह, सपा के राज कुमार उर्फ राजू यादव जबकि बीएसपी के गौरव नंदी के बीच मुकाबला था। राज यादव पर  8, जबकि गौरव नंदी पर 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Latest Videos

BHONGAON Election Results 2022 Live:  इस सीट से भाजपा प्रत्याशी रामनरेश अग्निहोत्री ने जीत दर्ज की है। भोगांव में 183637 पुरुष, 157945 महिलाएं और 27 अन्य मतदाता थे। यानी कुल 341609 वोटर। 2017 में कुल 47.36 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के रामनरेश अग्निहोत्री ने सपा के अलोक कुमार को 20297 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से बीजेपी सरकार में मंत्री रामनरेश अग्निहोत्री के अलावा एसपी से आलोक कुमार शाक्य और बीएसपी से अशोक कुमार सिंह मैदान में थे। इन पर 3 आपराध मामले दर्ज हैं। वहीं, आलोक कुमार शाक्य पर 1 मामला।

KARHAL Election Results 2022 Live:  इस सीट पर अखिलेश यादव ने बंपर वोटों से जीत हासिल की है। करहल में 201394 पुरुष, 169851 महिलाएं, जबकि 16 अन्य वोटर हैं। यानी कुल 371241 वोटर। 2017 के चुनाव में करहल में कुल 49.57 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब सपा के सोबरन सिंह यादव ने भाजपा के रमा शाक्य को 38405 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से सपा चीफ अखिलेश यादव चुनाव मैदान में थे, जबकि बीजेपी ने एसपी सिंह बघेल (S P Singh Baghel) को उनके विरुद्ध उतारा था। अखिलेश यादव पर 1, जबकि एसपी सिंह बघेल पर 3 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Kishni Election Results 2022 Live: इस सीट से सपा प्रत्याशी ब्रजेश कठेरिया ने जीत दर्ज की है। किशनी में 167393 पुरुष, 142271 महिलाएं, जबकि 13 अन्य वोटर थे। यानी कुल 309677 वोटर। 2017 में इस सुरक्षित सीट पर कुल 44.83 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब सपा के ब्रजेश कुमार ने भाजपा के सुनील कुमार को 16529 वोटों के मार्जिन से हराया था। सपा ने यहां से बृजेश कठेरिया को उतारा था, जबकि बीजेपी ने डॉ. प्रियरंजन आशू,जबकि बीएसपी ने प्रभु दयाली को अपना प्रत्याशी बनाया था। प्रभु दयाली पर एक मामला दर्ज है।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!

Latest Videos

Pitru Paksha 2024: बिना पैसा खर्च किए कैसे करें पितरों को खुश ?
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh
PM Modi ने बाइडेन को गिफ्ट की चांदी की ट्रेन, फर्स्ट लेडी को दी पश्मीना शॉल, जानें क्या है खास