मिर्जापुर चुनाव 2022 रिजल्ट : भाजपा और उसके सहयोगी दलों के खाते में आईं सभी सीटें

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं। ये  हैं-मिर्जापुर(MIRZAPUR),छानबे(CHHANBEY),मझवां (MAJHAWAN),चुनार(CHUNAR) और मड़िहान(MARIHAN)। इन सभी के राजनीतिक गणित अलग-अलग रहे हैं। यह जिला दस्यु सुंदरी फूलनदेवी के कारण चर्चित रहा है। यहां से फूलनदेवी सांसद रही हैं।
 

Anand Pandey | Published : Mar 9, 2022 6:29 PM IST / Updated: Mar 10 2022, 11:31 PM IST

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में 5 विधानसभा सीटें हैं। ये  हैं- मिर्जापुर (MIRZAPUR),छानबे (CHHANBEY),मझवां (MAJHAWAN),चुनार (CHUNAR) और मड़िहान (MARIHAN)। इन सभी के राजनीतिक गणित अलग-अलग रहे हैं। 2017 के आम चुनाव में बीजेपी-अपनादल (एस) गठबंधन ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। इसमें बीजेपी को 4 तो अपनादल (एस) को 1 सीट मिली थी। मिर्जापुर का अपना एक इतिहास रहा है। इसी सूबे से कांग्रेस के नेता स्व. पंडित कमलापति त्रिपाठी 4 अप्रैल 1971 से 12 जून 1973 तक यूपी के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वहीं, सपा से दस्यु सुंदरी फूलन देवी यहां से सांसद रह चुकी हैं। जिले में 18 लाख 91 हजार 42 मतदाता थे।

 MIRZAPUR Election 2022 Result: बीजेपी उम्मीदवार की जीत। 2017 के चुनाव में यहां कुल 48.48 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। इसमें भाजपा के रत्नाकर मिश्र ने सपा के कैलाश चौरसिया को 57412 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से भाजपा से रत्नाकर मिश्रा, कांग्रेस से भगवान दत्त पाठक, बसपा से राजेश कुमार पांडेय और सपा से कैलाश चौरसिया चुनाव मैदान में थे। भगवान दत्त और कैलाश पर 3-3 केस दर्ज हैं।

CHHANBEY Election 2022 Result: अपना दल सोनेवाल के उम्मीदवार की जीत। इस सुरक्षित सीट पर 2017 में कुल 49.59 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब अपना दल (Soneylal) के राहुल प्रकाश ने बसपा के धनेश्वर को 63468 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां से कांग्रेस के भगवती प्रसाद चौधरी, बसपा से धनेश्वर, सपा से कीर्ति और अपना दल सोनेवाल से राहुल प्रकाश कोली चुनाव मैदान में थे। यहां भाकपा माले-एल से चुनाव लड़े धर्मराज कोली पर 2 केस दर्ज हैं।

 MAJHAWAN Election 2022 Result:  निषाद पार्टी के डॉ विनोद कुमार बिंद जीते। 2017 में यहां कुल 44.90 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। तब भाजपा के शुचिस्मिता मौर्या ने बसपा के रमेश चंद बिंद को 41159 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां इस बार प्रगतिशील मानव समाज पार्टी से चुनाव लड़े अभिषेक त्रिपाठी पर 6 केस दर्ज हैं। यहां बसपा से पुष्पलता, सपा से रोहित शुक्ला और कांग्रेस से शिवशंकर चौबे मैदान में थे।

 CHUNAR  Election 2022 Result: भाजपा के कैंडिडेट्स की जीत। 2017 में यहां 48.76 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। भाजपा के अनुराग सिंह ने सपा के जगतंबा सिंह पटेल को 62228 वोटों के मार्जिन से हराया था। यहां भाजपा से चुनाव लड़े अनुराग सिंह पर सबसे अधिक 5 केस दर्ज हैं। वहीं अपना दल-कामेरवाड़ी से चुनाव लड़े रमाशंकर प्रसाद पर 3 केस। यहां कांग्रेस से सीमा सिंह, बसपा से विजय कुमार अइौर जदयू से संजय कुमार चुनाव मैदान में थे।

 MARIHAN Election 2022 Result:  बीजेपी रमाशंकर सिंह की जीत। यहां भाकपा माले-एल के उम्मीदवार जीरा भारती पर सबसे अधिक 3 केस दर्ज हैं। यहां कांग्रेस से गीता देवी, जदयू से डॉ. अरविंद पटेल, बसपा से नरेंद्र सिंह कुशवाहा और सपा से रवींद्र बहादुर सिंह चुनाव मैदान में थे।

राज्य में वोटरों की संख्या
उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव(UP Election 2022) में पिछली बार 14,71,43,298 वोटर थे, जो इस बार बढ़कर 15,02,84005 हो गए थे। इनमें से 24,03,296 80 वर्ष से अधिक आयु के थे। पुरुष मतदाता 8,04,52,736 थे,  जबकि महिलाओं की संख्या 6,98,22,416 थी। प्रदेश में कुल 8853 थर्ड जेंडर के वोटर थे।

UP Election Info
उत्‍तर प्रदेश व‍िधानसभा चुनाव 2022 में 403 व‍िधानसभा सीट के ल‍िए पहले चरण का मतदान 10 फरवरी, दूसरा चरण 14 फरवरी, तीसरा चरण 20 फरवरी, चौथा चरण 23 फरवरी, पांचवां चरण 27 फरवरी, छठा चरण 3 मार्च और अंतिम चरण का मतदान 7 मार्च को हुआ था। यानी कुल 7 चरणों में यूपी में चुनाव हुआ था।

OBC सबसे अधिक
उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग यानी OBC वोटर सबसे अधिक हैं। इनकी संख्या 52 प्रतिशत है। इनमें भी यादव जाति सबसे ज्यादा 11% है। 2007 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को 72 फीसदी यादवों के वोट मिले थे। लेकिन 2012 के चुनाव में यह 63 फीसदी रह गए थे। 2017 के विधानसभा चुनाव में 66 फीसदी वोट मिले। 2014 के लोकसभा चुनाव में केवल 53 फ़ीसदी।

Share this article
click me!