Birju Maharaj : अंताक्षरी खेलते हुए बिगड़ी बिरजू महाराज की तबियत, मालिनी ने कहा- सूनी हुई लखनऊ की ड्योढ़ी

Published : Jan 17, 2022, 11:26 AM IST
Birju Maharaj : अंताक्षरी खेलते हुए बिगड़ी बिरजू महाराज की तबियत, मालिनी ने कहा- सूनी हुई लखनऊ की ड्योढ़ी

सार

कथक के सम्राट पंडित बिरजू महाराज का रविवार को निधन हो गया। वह परिवार व शिष्यों के बीच अंताक्षरी खेल रहे थे इसी बीच अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई। बिरजू महाराज के निधन पर लोक गायिका मालिनी अवस्थी ने कहा कि लखनऊ की ड्योढ़ी सूनी हो गई है। 

लखनऊ: कथक डांस के सम्राट बिरजू महाराज का हार्ट अटैक के बाद रविवार देर रात निधन हो गया। उनका असली नाम बृजमोहन मिश्रा था। पंडित बिरजू महाराज(Pandit Birju Maharaj) का जन्म 4 फरवरी 1938 को लखनऊ में हुआ था। वह लखनऊ के घराने से ताल्लुक रखते थे। उनके पोते स्वरांश मिश्रा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर निधन की जानकारी दी। 

अंताक्षरी खेलते हुए बिगड़ी तबियत 
पंडित बिरजू महाराज जी परिवार और शिष्यों के बीच खाना खाने के बाद अंताक्षरी खेल रहे थे। हालांकि इसी दौरान उनकी तबियत अचानक बिगड़ गई। संभवतः कार्डियक अरेस्ट के बाद ही उनकी मृत्यु हुई। पंडित बिरजू महाराज गुर्दे की बीमारी से पीड़ित थे और डायलिसिस उपचार जारी था। देर रात अचानक तबियत बिगड़ने के बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। 

मालिनी ने लिखा सूनी हो गयी लखनऊ की ड्योढ़ी  
बिरजू महाराज के निधन पर कई हस्तियों ने शोक प्रकट किया है। भोजपुरी लोक गायिका  मालिनी अवस्थी ने भी शोक प्रकट करते हुए लिखा कि आज भारतीय संगीत की लय थम गई है। सुर मौन हो गए हैं। लखनऊ की ड्योढ़ी आज सूनी हो गई है। कालिकाबिंदादीन जी की गौरवशाली परंपरा की सुगंध को विश्व भर में प्रसारित करने वाले महाराज जी अनंत में विलीन हो गए। 

रक्षामंत्री ने भी ट्वीट कर प्रकट किया दुख 
देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी पंडित बिरजू महाराज के निधन पर दुख प्रकट करते हुए लिखा कि वह भारत की कला और संस्कृति के प्रवर्तक थे। पंडित बिरजू महाराज ने कथक नृत्य के लखनऊ घराने को पूरी दुनिया में लोकप्रिय बनाया। उनका निधन कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। 


सीएम योगी ने भी ट्वीट कर दी श्रद्धांजलि 
यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने लिखा कि कथक सम्राट, पद्म  विभूषण पंडित बिरजू महाराज का निधन अत्यंत दुखद है। उनका जाना कला जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। इसी के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रभु श्री राम से प्रार्थना भी की है कि वह दिवंगत पुण्यआत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। इसी के साथ शोकाकुल परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

देवदास, डेढ़ इश्किया, उमराव जान और बाजी राव मस्तानी जैसी फिल्मों के लिए बिरजू महाराज ने की थी कोरियोग्राफी

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

आखिर क्यों गुस्से में हैं काशी के संत, बोले-पूरे भारत साधुओं को बुलाएंगे वनारस
जौनपुर में खौफनाक हत्याकांड, बेटे ने मां-बाप को काट डाला, शव नदी में फेंके