महिला सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज और वीडियो, पंजाब पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

Published : Jan 08, 2020, 12:34 PM ISTUpdated : Jan 08, 2020, 12:36 PM IST
महिला सांसद को भेजता था अश्लील मैसेज और वीडियो, पंजाब पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया गिरफ्तार

सार

पंजाब पुलिस ने यूपी के कासगंज ये एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक पर आरोप है कि वो पंजाब में कांग्रेस की महिला सांसद को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर पंजाब रवाना हो गई।

कासगंज (Uttar Pradesh). पंजाब पुलिस ने यूपी के कासगंज ये एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक पर आरोप है कि वो पंजाब में कांग्रेस की महिला सांसद को सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज और वीडियो भेजता था। पुलिस युवक को अपने साथ लेकर पंजाब रवाना हो गई। 

क्या है पूरा मामला
जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक पंजाब के मिढोर महोली में रहने वाली कांग्रेस की महिला सांसद को एक महीने से वाट्सएप पर अश्लील वीडियो और अश्लील मैसेज भेज रहा था। महिला सांसद ने महोली कोतवाली में युवक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। सर्विलांस से पुलिस को पता चला कि मैसेज और वीडियो भेजने वाला कासगंज के अशोक नगर मोहल्ले का रहने वाला नोइल गुटन है। पंजाब पुलिस करीब एक महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। 

पंजाब पुलिस के पहुंचने की लोकल पुलिस को भी नहीं लगी भनक
बताया जा रहा है कि, आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए पंजाब पुलिस ने 24 घंटे से डेरा डाल रखा था। लेकिन इस बात की भनक लोकल पुलिस को भी नहीं थी। इस दौरान पंजाब पुलिस आरोपी को तलाश करती रही और उसके आने-जाने पर नजर रख रही थी। पूरी रैकी के बाद मंगलवार शाम आरोपी नोइल गुटन को उसके घर से दबोच लिया गया। पंजाब पुलिस के सब-इंस्पेक्टर चरनजीत सिंह ने बताया, मामले की विवेचना एएसपी सिटी पंजाब कर रहे थे।

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Police Result 2026 जल्द! कटऑफ, मेरिटलिस्ट और PET-PST पर क्या है लेटेस्ट अपडेट? जानिए यहां
Weather Forecast 31 July 2026: दिल्ली-NCR, एमपी, महाराष्ट्र से राजस्थान तक 7 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर का हाल