4 शादीशुदा औरतों को बहका कर फेसबुक पर की दोस्ती, फिर नशीली चीज पिला कर किया गलत काम, अब यूं कर रहा ब्लैकमेल

उत्तर प्रदेश के आगरा में शादीशुदा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने पहले फेसबुक के जरिए कई शादीशुदा महिलाओं को दोस्त बनाया। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाए। इस दौरान उसने इन महिलाओं की अश्लील तस्वीरें खींच ली और बाद में ब्लैकमेल कर नकदी और जेवरात हड़पता रहा।

Asianet News Hindi | Published : Oct 16, 2022 8:53 AM IST

आगरा/नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के आगरा में शादीशुदा महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। दरअसल, एक शख्स ने पहले फेसबुक के जरिए कई शादीशुदा महिलाओं को दोस्त बनाया। बाद में नशीला पदार्थ खिलाकर उनके साथ अवैध संबंध बनाए। इस दौरान उसने इन महिलाओं की अश्लील तस्वीरें खींच ली और बाद में ब्लैकमेल कर नकदी और जेवरात हड़पता रहा। धोखाधड़ी का शिकार हुई इन 4 महिलाओं ने मैसेंजर पर एक-दूसरे से संपर्क किया और इसके बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया। 

चारों महिलाओं के साथ एक ही शख्स ने किया धोखा : 
चारों महिलाओं के साथ धोखा करने वाला शख्स एक ही है। इस युवक ने सबसे पहले महिलाओं को फेसबुक पर रिक्वेस्ट भेजी। इसके बाद मिला तो नशीली चीज देकर उनके साथ रिलेशन बनाए। फिर ब्लैकमेल कर नकदी और जेवरात हड़पता रहा। चारों महिलाओं ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मीडिया को अपनी आपबीती सुनाई है। 

Latest Videos

कोल्ड्रिंक में नशा देकर बनाए अवैध संबंध : 
आगरा के सदर इलाके की रहने वाली महिला के पति रेलवे में कर्मचारी हैं। महिला के मुताबिक, 2018 में फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती मोहित शर्मा नाम के युवक से हुई थी। मोहित ने उसे मीठी-मीठी बातों में उलझाकर मिलने के लिए एक ढाबे के पास बुलाया। वहां कोल्ड ड्रिंक में मिलाकर कुछ नशीली चीज पिला दी। इसके बाद उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाए और अश्लील फोटो खींच लिए। इसके बाद से ही वो उससे कैश और ज्वैलरी को लेकर लगातार ब्लैकमेल कर रहा था।

नशे में किया गलत काम और खींच ली तस्वीरें : 
दूसरी ओर, आगरा की ही एक और महिला के मुताबिक, 2018 में ही उसकी दोस्ती फेसबुक पर मोहित से हुई थी। मोहित के बहकावे में आकर वह उससे मिलने चली गई। मोहित ने उसे भी ढाबे के पास मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीली चीज मिलाकर पिला दी और बाद में रिलेशन बनाकर आपत्तिजनक फोटो खींच ली। महिला ने आरोप लगाया है कि इस शख्स ने उसे ब्लैकमेल कर 20 लाख रुपए नगद और 500 ग्राम से भी ज्यादा सोने के जेवरात हड़प लिए। 

विधवा महिला के साथ भी की धोखाधड़ी : 
युवक की धोखाधड़ी का शिकार हुई तीसरी महिला भी आगरा की ही रहने वाली है और एक प्राइवेट स्कूल में प्रिंसिपल है। महिला के पति की 2013 में मौत हो चुकी है। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद उसे रात में नींद न आने की बीमारी लग गई थी। इसी बीच, उसे फेसबुक पर एक युवक की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। उसने उसे दूसरी शादी करने के लिए एक नाम सजेस किया। बाद में उसी नाम से एक दूसरी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। महिला के मुताबिक, धीरे-धीरे उस शख्स ने भरोसा जीतकर मेरे साथ गलत काम किया और मुझे ब्लैकमेल कर मेरे गहने और नगदी हड़प ली। 

बदनाम करने को लेकर महिला को कर रहा ब्लैकमेल : 
वहीं, इस धोखाधड़ी का शिकार हुई चौथी महिला दिल्ली की रहने वाली है। यह महिला भी उम्र में काफी बड़ी है और इसके 22 से 25 साल के बच्चे हैं। महिला का दिल्ली में ज्वेलरी का बिजनेस है। महिला का कहना है कि आरोपी युवक ने कुछ साल पहले फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी, जिसके बाद बातचीत शुरू हुई तो युवक ने कहा कि उसके पिता बड़े अफसर हैं। इसके बाद उसने आगरा में पेट्रोल पंप दिलाने की बात कही। महिला ने उसकी बातों में आकर अपने पति से 4 लाख रुपए लेकर युवक को दे दिए। इसके साथ ही उसने अपने पास रखे 12 लाख रुपए भी उसको दे दिए। युवक अब यह पैसे नहीं लौटा रहा है और ब्लैकमेल करने की धमकी दे रहा है। 

ये भी देखें : 

भयंकर शादियांः कुछ भी हो जाए ये आदत मैं ना छोड़ने वाला..इसी कॉन्फिडेंस में निपट गया दूल्हा

स्कूल जाने से पहले 15 साल की लड़की ने दिया बच्चे को जन्म, अचानक ऐसा क्या दिखा जिसे देख कांप उठी मां

Share this article
click me!

Latest Videos

Hezbollah में जो लेने वाला था नसरल्ला की गद्दी, Israel ने उसे भी ठोका
नवरात्रि 2024: कन्या पूजन करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
दंतेवाड़ा में 28 नक्सलियों का एनकाउंटर, मुख्यमंत्री ने कहा- ये डबल इंजन सरकार का कमाल
Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी का हरियाणा के महेंद्रगढ़ में जनता को संबोधन।
'घंटा-शंख से परेशानी है तो कान बंद कर लो', Yogi ने किसे बताया चंड-मुंड और महिषासुर