गिरिराजजी के भक्त जल्द ही हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे सप्तकोसीय परिक्रमा, जानिए क्या है पूरा प्लान

Published : Apr 03, 2022, 11:00 AM IST
गिरिराजजी के भक्त जल्द ही हेलिकॉप्टर से कर सकेंगे सप्तकोसीय परिक्रमा, जानिए क्या है पूरा प्लान

सार

जल्द ही गिरिराजजी के भक्त हेलिकॉप्टर के जरिए सप्तकोसीय परिक्रमा कर सकेंगे। इसको लेकर लगातार तैयारियां जारी है। यहां निजी कंपनी के द्वारा हेली सेवा का संचालन किया जाना है। इसको लेकर ट्रायल भी किया जा चुका है। जल्द ही इसके लिए टेंडर भी आमंत्रित किए जाएंगे। 

मथुरा: गोवर्धन में नियमित हेली सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। इसके बाद जल्द ही गिरिराजजी के भक्त हेलिकॉप्टर के जरिए सप्तकोसीय परिक्रमा को पूरा कर सकेंगे। इसको लेकर लगातार कार्य जारी है। इस कार्य के लिए तकरीबन 4.94 करोड़ की लागत से परिक्रमा क्षेत्र अंतर्गत गांव पैठा में हेलीपोर्ट भी बनकर तैयार हो गया है। यहां से निजी कंपनी के द्वारा हेली सेवा का संचालन किया जाएगा। 

वृंदावन के बाद बड़ी संख्या में गोवर्धन पहुंचते हैं श्रद्धालु
ब्रज में दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं में एक बड़ी संख्या में लोग वृंदावन के लिए आते हैं। इसके बाद गोवर्धन पहुंचने वाले लोगों की संख्या होती है। विशेषकर मुड़िया पूर्णिमा पर यह संख्या तो एक करोड़ से भी अधिक पहुंच जाती है। अभी तक यहां दो बार पर्यटन निगम की ओर से हेलिकॉप्टर से परिक्रमा का ट्रायल किया जा चुका है। जब यह ट्रायल सफल हो गया उसके बाद ही गांव पैठा में 4.94 करोड़ रुपए की लागत से पीडब्ल्यूडी द्वारा हेलीपोर्ट का निर्माण किया गया। यह हेलीपोर्ट वृंदावन पवन हंस के पैटर्न पर बनकर तैयार हुआ है। प्रदेश की सरकार की ओर से इस तरह के हेलीपोर्ट का निर्माम कई अन्य जगहों पर भी करवाया गया है। इसमें प्रयागराज, बनारस, आगरा और लखनऊ का नाम शामिल है। 

जल्द ही आमंत्रित किए जाएंगे टेंडर
यहां निर्माण कार्य पूरा होने की रिपोर्ट शासन तक पहुंचने के बाद मुड़िया पूर्णिमा से पहले हेली सर्विस की शुरुआत की तैयारी जारी है। माना जा रहा है कि इस सर्विस के लिए निजी कंपनियों से अनुबंध की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। इसके लिए अगले कुछ दिनों में ही टेंडर आमंत्रित किया जाना है। 

जिला पर्यटन अधिकारी डीके शर्मा का इसको लेकर कहना है कि गांव पैठा में हेलीपोर्ट बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही इसके अनुबंध की प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। संपूर्ण ब्रज के दर्शन का प्रपोजन भी इसमें शामिल किया जा सकता है। 

फर्जी सोना रख ले लिया 3 करोड़ का गोल्डलोन, यूपी के मथुरा में हैरान करने वाला बाप-बेटी के ठगी का तरीका

काशी विश्वनाथ के दर्शन के बाद पशुपतिनाथ मंदिर पहुंचे सीएम योगी, नेपाल के PM की स्वागत तैयारियों का लिया जायजा

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Lucknow Weather: गणतंत्र दिवस से पहले लखनऊ का मौसम क्या बिगाड़ेगा प्लान? जानिए आज का वेदर अपडेट
Noida Weather: 25 जनवरी को गणतंत्र दिवस से पहले नोएडा में कितनी बढ़ेगी ठंड?