मऊ: चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आए 4 बच्चों समेत 1 महिला की मौत, DM ने परिवार को दिया सहायता का आश्वासन

Published : Dec 28, 2022, 09:49 AM IST
मऊ: चिंगारी से भड़की आग की चपेट में आए 4 बच्चों समेत 1 महिला की मौत, DM ने परिवार को दिया सहायता का आश्वासन

सार

यूपी के मऊ में भीषण आग लगने से एक ही परिवार के 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बता दें कि फूस की बनी झोपड़ी में आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी भागने की मौका नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले से एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। झोपड़ी में भीषण आग लगने से 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। बता दें कि मरने वालों में 4 बच्चे और एक महिला शामिल है। आग लगने के दौरान सभी लोग खाना खाने के बाद सो रहे थे। इसी बीच फूस की झोपड़ी में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन आग पर काबू नहीं पा सके। जिसके बाद फौरन मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीन राहत-बचाव कार्य में जुट गई।

ग्रामीण जता रहे ऐसा अंदेशा
वहीं हादसे की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे। बता दें कि यह हादसा मंगलवार देर रात कोपागंज थाना के शाहपुर गांव में हुआ है। स्थानीय लोगों ने जानकारी देते हुए बताया कि महिला गुड्डी अपने 3 बच्चों 12 वर्षीय अभिषेक, 10 वर्षीय दिनेश और 6 वर्षीय अंजेश के साथ मायके में रहती थी। वहीं गुड्डी की बहन की बेटी चांदनी भी उनके साथ रहती थी। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। ग्रामीणों ने अंदेशा जताते हुए कहा कि पानी गर्म करने के लिए आग जलाई गई हो। वहीं हवा तेज होने के कारण चिंगारी से झोपड़ी में आग लग गई हो।

पुलिस कर रही मामले की जांच
बताया जा रहा है कि आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को भी भागने का मौका नहीं मिला। जिससे सभी की जिंदा जलकर मौत हो गई। वहीं हादसे की सूचना मिलने पर जिलाधिकारी अरुण कुमार एवं पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे सहित अन्य सभी अधिकारी मौके पर पहुंच गए। बता दें कि जिलाधिकारी ने तहसील स्तर से मृतक के परिवार को 4 लाख की सरकारी सहायता दिलाए जाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस अधिक्षक अविनाश पांडेय ने बताया कि पांचों मृतकों के शवों को बरामद कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

कंकाल ने खोला राजः साली के साथ रंगरलियां मना रहा था शख्स, साले और ससुर ने देखा तो कर दिया बड़ा कांड

PREV

उत्तर प्रदेश में हो रही राजनीतिक हलचल, प्रशासनिक फैसले, धार्मिक स्थल अपडेट्स, अपराध और रोजगार समाचार सबसे पहले पाएं। वाराणसी, लखनऊ, नोएडा से लेकर गांव-कस्बों की हर रिपोर्ट के लिए UP News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद और तेज़ अपडेट्स सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

UP Mein Aaj ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ से प्रयागराज तक गर्मी का कहर, जानें 10 प्रमुख जिलों का मौसम
UP Mein Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega: लखनऊ-आगरा समेत यूपी के कई जिलों में आंधी-बारिश और बिजली का अलर्ट